{"_id":"61954f24afdb2b5f653db398","slug":"now-the-children-studying-in-9th-will-get-coaching-will-be-able-to-become-doctors-engineers-and-scientists-rewari-news-rtk630147979","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 9वीं में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगी कोचिंग, बन सकेंगे डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 9वीं में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगी कोचिंग, बन सकेंगे डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। सरकारी स्कूल में 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए परीक्षा ली जाती थी। इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को एनटीएससी, एनडीए, सुपर-100, हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज, साइंस क्विज, जेएलएनएसएमईई, साइंस एस्से, मैथ क्विज की कोचिंग दी जा रही थी। अब इसमें बदलाव किया गया है।
अब दो साल पहले ही यानि नौवीं में पढ़ने वाले चयनित विद्यार्थियों को ही कोचिंग दी जाएगी ताकि समय रहते तैयारी अच्छी तरह से हो और परिणाम भी सकारात्मक आए। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहली बार बुनियाद कार्यक्रम की शुरूआत की है। प्रदेश सरकार का रेवाड़ी की विकल्प फाउंडेशन से समझौता है। यह संस्था सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को कोचिंग देने का काम करती है। इस समय एनटीएससी, एनडीए व सुपर-100 की तैयारी यह करा रहा है।
9वीं में पढ़ने वालों का रजिस्ट्रेशन
बुनियाद कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का सबसे पहले रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक (शैक्षणिक) ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी जारी किया गया है। इसमें कहा है कि विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नौ नवंबर से लिंक ओपन हो चुका है। रजिस्ट्रेशन संबंधित लिंक 24 नवंबर की रात 12 बजे तक खुला रहेगा। पंजीकरण के लिए विभाग की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। जिले में डीएसएस व डीएमएस बुनियाद कार्यक्रम का नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
ऐसे होगा चयन
एससीआरटी की ओर से स्क्रीनिंग परीक्षा ली जाएगी। सिलेबस कक्षा छठीं से आठवीं तक का होगा। प्रत्येक ब्लॉक वाइज 100 से 120 विद्यार्थियों को छांटा जाएगा। चयनित छात्रों की जिला स्तर पर फिर स्क्रीनिंग होगी। हर जिला से 120 से 125 छात्रों का चयन होगा। फिर 40-40 छात्रों के तीन बैच बनाए जाएंगे। जिन्हें सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन क्लास दी जाएगी। इन विद्यार्थियों का ट्रांसपोर्ट खर्चा शिक्षा विभाग वहन करेगा।
विभाग ने पत्र जारी कर नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लिंक जारी किया है। इससे छात्रों के भविष्य को संवारा जा सकेगा। विद्यार्थियों ने विभाग की वेबसाइट पर जाकर 24 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। - डॉ. खुशीराम यादव, डिप्टी डीईओ।