{"_id":"612a7bbe8ebc3e79c30a2750","slug":"now-students-will-be-able-to-pay-offline-fees-along-with-online-rewari-news-rtk622299657","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी फीस भर सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी फीस भर सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा के निर्देशानुसार विद्यार्थी अब ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी फीस भर सकेंगे। पोर्टल पर आ रही आवेदन को लेकर परेशानी के चलते विद्यार्थियों के लिए यह विकल्प शुरू किया गया है। इसमें सभी राजकीय, सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज व स्व-वित्तपोषित कालेज शामिल हैं।
निदेशालय की ओर से दोनों ही विकल्प में फीस भरने के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन रसीद दी जाएगी। बता दें परिवार पहचान पत्र की शर्त के चलते कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में आवेदन करने के आखिरी दिन बीते सत्र के मुकाबले 40 प्रतिशत आवेदनों की संख्या में कमी को देखते हुए उच्च्तर शिक्षा विभाग ने आवेदन करने तिथि अंतिम दो सितंबर तक बढ़ा दी है। बता दें कि 2020-21 सत्र में कुल 9010 सीटों के लिए करीब 17000 आवेदन आए थे, 19-20 में यह आंकड़ा 15 हजार रहा था। वहीं इस बार की बात करें तो बीते साल के मुकाबले यह आंकड़ा 60 प्रतिशत तक ही पहुंचा है। ऐसे में आवेदनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी। वहीं इस बार विभाग की ओर से परिवार पहचान पत्र दाखिले के लिए अनिवार्य है।
यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल
- दो सितंबर तक विभागीय पोर्टल पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
- चार सितंबर तक कालेजों में आनलाइन माध्यम से प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
- आठ सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी, जोकि 13 सितंबर तक मान्य होगी।
- नौ से 13 सितंबर तक पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करानी होगी।
- 15 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
- 16 से 18 सितंबर तक दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करानी होगी।
- 21 सितंबर को कालेजों में खाली सीटें रहने की स्थिति में निदेशालय की तरफ से दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड व दसवीं तथा बारहवीं के प्रमाण पत्र।
- परिवार पहचान पत्र।
- रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (एससी व बीसी वर्ग के छात्रों के लिए)।
- गैप ईयर प्रमाण पत्र (जिनका गैप ईयर है)।
- पासपोर्ट साइज फोटो। - आय प्रमाण पत्र (छह महीने से ज्यादा पुराना न हो)
- चरित्र प्रमाण पत्र (स्कूल से मिलेगा, जिन्होंने ओपन से बारहवीं की है या जिनका गैप ईयर है वह अपने वार्ड के पार्षद अथवा गांव के सरपंच से बनवा सकते हैं।)
विज्ञापन
- ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर (वहीं मोबाइल नंबर भरें जो स्थायी हो, क्योंकि कालेज के विभिन्न प्रकार के फार्मों से संबंधित कार्यों हेतु तीनों साल इसी नंबर की जरूरत पड़ेगी)।
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (हरियाणा बोर्ड को छोड़कर सीबीएसई व अन्य बोर्डों से बारहवीं पास करने वाले छात्रों के लिए)।
- बैंक खाते की पासबुक की फोटोकापी आइएफसी कोड सहित (बैंक खाता आधार कार्ड से लिक होना चाहिए, आधार से लिंक नहीं हैं तो तुरंत करवाएं)।
- कोई विद्यार्थी ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग में आवेदन करता है तो उसे ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र देना होगा।
राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 के कार्यवाहक प्राचार्य शशिभूषण ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन का भी विकल्प मौजूद है। जिस कालेज में विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं वहां जाकर ऑफलाइन फीस भरी जा सकती है। विद्यार्थियों के लिए फीस भरने के दोनों विकल्प मौजूद हैं।