फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nodal officer appointed for Bawal Municipality election

बावल नगर पालिका आम चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त : जिलाधीश

Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer appointed for Bawal Municipality election
रेवाड़ी। बावल नगर पालिका के आम चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

जिलाधीश अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि चुनाव में मानव शक्ति प्रबंधन के लिए जिला राजस्व अधिकारी, ईवीएम व सामग्री प्रबंध के लिए नायब तहसीलदार धारूहेड़ा, रेंडमाइजेशन के लिए कार्यकारी अभियंता पंचायती राज और डीआईओ, परिवहन प्रबंध के लिए सचिव आरटीए और महाप्रबंधक परिवहन विभाग, प्रशिक्षण प्रबंध के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, एआरओ साथ मेें ईवीएम मास्टर ट्रेनर, एमसीसी क्रियान्वयन के लिए कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। भवन एवं सड़कें, शिकायत निवारण के लिए संपदा अधिकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, खर्च निगरानी के लिए खजाना अधिकारी रेवाड़ी, पर्यवेक्षक के तौर पर लाइजनर अधिकारी सामान्य पर्यवेक्षक मुकेश कैन एईटीओ डीईटीसी, खर्च पर्यवेक्षक ललित चौधरी एईटीओ डीईटीसी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार आरक्षित पर्यवेक्षक रोहताश सिंह डीईटीसी, कानून एवं आदेश व जिला सुरक्षा प्लान के लिए उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी व डीएसपी बावल, मीडिया के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, कम्प्यूटराईजेशन के लिए डीआईओ तथा सेवारत मतदाताओं के लिए सचिव नगर पालिका बावल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed