फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Night Reading Hall to be built in Agriculture College

कृषि महाविद्यालय में बनेगा नाइट रीडिंग हॉल

Wed, 11 May 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Night Reading Hall to be built in Agriculture College
बावल। बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के मद्देनजर नाइट रीडिंग हॉल बनाया जाएगा। यह नाइट रीडिंग हॉल महाविद्यालय में बन रही ई-लाइब्रेरी के अंदर ही बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बन रही ई-लाइब्रेरी में एक साथ 200 विद्यार्थी बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे हैं। उसमें बनने वाले नाइट रीडिंग हॉल में एक साथ 50 छात्र बैठकर रात को पढ़ाई कर सकेंगे। छात्राओं के लिए भी सुरक्षा की दृष्टि से महिला छात्रावास में नाइट रीडिंग हॉल बनाया जा रहा है, जिसमें भी 50 छात्राएं एक साथ बैठ कर पढ़ाई कर सकेंगी। हालांकि, विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री खुद लेकर आना होगा। नाइट रीडिंग हाल रात आठ से सुबह आठ बजे तक विद्यार्थियों के लिए खुला रहेगा। फिलहाल महाविद्यालय में परीक्षा हॉल और ई-लाइब्रेरी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा है, जोकि 70 प्रतिशत के करीब पूरा हो चुका है। इसके जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बन रही ई-लाइब्रेरी वातानुकूलित होने के साथ ही उसमें कंप्यूटर रूम बनाया जाएगा। इसमें 20 कंप्यूटर रखे जाएंगे, जिन्हें ई-नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से भी पढ़ाई कर सकेंगे। इसमें लाइब्रेरी स्टाफ के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा हॉल में बैठ सकेंगे 500 विद्यार्थी
कालेज में तैयार हो रहे परीक्षा हाल तैयार होने पर 350 विद्यार्थी एक साथ बैठकर परीक्षा दे सकेंगे। इससे विद्यार्थियों की मानीटरिंग में आसानी होने के साथ ही विद्यार्थियों को अलग-अलग कमरे में बैठाने की परेशानी से भी निजात मिलेगी। यह हॉल वातानुकूलित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed