फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NHM employees decided to make the strike indefinite from today

Rewari News: एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल को आज से अनिश्चितकालीन करने का निर्णय लिया

Sat, 10 Aug 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
NHM employees decided to make the strike indefinite from today
फोटो: 28रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों को संबो​धित करते रेवाड़
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों का धरना 15वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने शनिवार से हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने व भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि सरकार जब तक मांगों को नहीं मान लेती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान धरनास्थल पर रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। विधायक राव ने कहा एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को विधानसभा में जोरशोर से उठाया जाएगा। उनकी कोशिश रहेगी कि मांगों को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में भी डाला जाए। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर एनएचएम कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं हो रही प्रभावित
एनएचएम कर्मचारी संघ के राज्य और जिला प्रधान विशाल धनखड़ ने बताया कि हड़ताल की वजह से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल की वजह से ट्रामा सेंटर में फिजियोथैरेपी केंद्र बंद रहता है। फिजियोथैरेपी कराने के लिए आने वाले मरीजों को लौटना पड़ रहा है। यहां तक गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इसके चलते गर्भवती महिला व अन्य मरीजों की एचआईवी जांच प्रभावित हो रही है। साथ ही मरीजों को नशा छुड़ाने की दवा तक नहीं मिल रही। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से उनकी अनदेखी की जा रही है। एनएचएम कर्मियों को मिलने पर सुविधा तक उन्हें नहीं दी जा रही। उनकी मांग है कि सरकार मरीजों की भलाई को देखते हुए कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed