{"_id":"69cd1e07dc53050fb6054e7b","slug":"new-session-begins-with-pravesh-utsav-nipun-abhibhavak-app-launched-rewari-news-c-198-1-fth1001-236050-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रवेश उत्सव के साथ नया सत्र शुरू, निपुण अभिभावक एप लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रवेश उत्सव के साथ नया सत्र शुरू, निपुण अभिभावक एप लॉन्च
Thu, 02 Apr 2026 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र के दौरान बच्चों को स्कूल में तिलक लगाकर सम्मानित करते अध्यापक। संवाद
- फोटो : credit
रेवाड़ी। जिले के सभी खंडों में बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हो गई। पहले दिन सरकारी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इसमें स्कूल पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उनका नामांकन किया।
इसी कड़ी में 643 राजकीय प्राथमिक, मिडिल, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अभिभावक-अध्यापक बैठक (पीटीएम) का आयोजन भी किया गया। इस दौरान अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों की पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
शिक्षा विभाग की ओर से निपुण हरियाणा मिशन के तहत निपुण हरियाणा अभिभावक एप लॉन्च की गई। इस एप को मेगा पीटीएम के दौरान अभिभावकों से डाउनलोड भी कराया गया। इस पहल के जरिए अब अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हर जानकारी घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे।
विज्ञापन
एप में विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट, स्कूल डायरी, गृहकार्य सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी।-- -
पहली से आठवीं कक्षा तक 40 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत
स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक करीब 40 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विभाग की ओर से इन विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं लेकिन अभी तक निदेशालय की ओर से नई किताबें नहीं पहुंची हैं। ऐसे में फिलहाल बच्चों को पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करवाई जा रही है। विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही नई किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी।
घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया
उधर, नए सत्र को सफल बनाने के लिए शिक्षकों ने छुट्टियों के दौरान शहर और गांवों में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और पात्र बच्चों का दाखिला सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जागरूक भी किया। शिक्षा विभाग का मानना है कि सत्र की शुरूआत उत्साहपूर्ण माहौल में होने से अधिक से अधिक बच्चे विद्यालयों में नामांकन लेकर शिक्षा से जुड़ेंगे।
स्कूलों में सुविधाओं से बढ़ा आकर्षण, विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ
पीएमश्री बिठवाना के प्राचार्य दुष्यंत ने बताया कि राजकीय विद्यालयों के कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है जिससे बच्चों की समझ और रूचि दोनों बढ़ रही हैं। इसके साथ ही पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें और स्कूल ड्रेस उपलब्ध करवाई जाती है। विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जा रही है।
जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हो गई है। प्रवेश उत्सव और मेगा पीटीएम के जरिए अधिक बच्चों को स्कूलों से जोड़ने का प्रयास किया गया। निपुण हरियाणा के तहत अभिभावक एप लॉन्च की गई जिससे अभिभावक बच्चों की प्रगति पर नजर रख सकेंगे।
- बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
इसी कड़ी में 643 राजकीय प्राथमिक, मिडिल, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अभिभावक-अध्यापक बैठक (पीटीएम) का आयोजन भी किया गया। इस दौरान अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों की पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से निपुण हरियाणा मिशन के तहत निपुण हरियाणा अभिभावक एप लॉन्च की गई। इस एप को मेगा पीटीएम के दौरान अभिभावकों से डाउनलोड भी कराया गया। इस पहल के जरिए अब अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हर जानकारी घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे।
विज्ञापन
एप में विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट, स्कूल डायरी, गृहकार्य सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
पहली से आठवीं कक्षा तक 40 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत
स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक करीब 40 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विभाग की ओर से इन विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं लेकिन अभी तक निदेशालय की ओर से नई किताबें नहीं पहुंची हैं। ऐसे में फिलहाल बच्चों को पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करवाई जा रही है। विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही नई किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी।
घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया
उधर, नए सत्र को सफल बनाने के लिए शिक्षकों ने छुट्टियों के दौरान शहर और गांवों में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और पात्र बच्चों का दाखिला सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जागरूक भी किया। शिक्षा विभाग का मानना है कि सत्र की शुरूआत उत्साहपूर्ण माहौल में होने से अधिक से अधिक बच्चे विद्यालयों में नामांकन लेकर शिक्षा से जुड़ेंगे।
स्कूलों में सुविधाओं से बढ़ा आकर्षण, विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ
पीएमश्री बिठवाना के प्राचार्य दुष्यंत ने बताया कि राजकीय विद्यालयों के कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है जिससे बच्चों की समझ और रूचि दोनों बढ़ रही हैं। इसके साथ ही पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें और स्कूल ड्रेस उपलब्ध करवाई जाती है। विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जा रही है।
जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हो गई है। प्रवेश उत्सव और मेगा पीटीएम के जरिए अधिक बच्चों को स्कूलों से जोड़ने का प्रयास किया गया। निपुण हरियाणा के तहत अभिभावक एप लॉन्च की गई जिससे अभिभावक बच्चों की प्रगति पर नजर रख सकेंगे।
- बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी

शैक्षणिक सत्र के दौरान बच्चों को स्कूल में तिलक लगाकर सम्मानित करते अध्यापक। संवाद- फोटो : credit