फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   new corona case of five and one black fungus found in rewari

कोविड के पांच व ब्लैक फंगस का मिला एक नया केस

Thu, 24 Jun 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
new corona case of five and one black fungus found  in rewari
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव अब कम हो रहा है और हालात दिनों-दिन सुधर रहे हैं। जिला में एक तरफ जहां अब नए मामलों में गिरावट आई है, वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बुुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के पांच व एक नया ब्लैक फंगस का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि अभी भी सावधानी बरतनी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी। मास्क, हैंड सैनिटाइजर, दो गज की दूरी और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना आदि नियमों का प्रयोग करना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आये हैं। कोरोना संक्रमण से पांच मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमण से बुधवार को जिले में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 21 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 17 मरीज होम आइसोलेट हैं। जिला में बुधवार को आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन के 1378 सैंपल लिए गए। जिला में अब एक नये मामले के साथ अब तक ब्लैक फंगस के 33 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed