फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   National Nutrition Month: Many programs will be organized from today

Rewari News: राष्ट्रीय पोषण माह आज से आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

Tue, 16 Sep 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
National Nutrition Month: Many programs will be organized from today
रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से देश में 17 सितंबर से 16 अक्तूबर तक आठवां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। इसके तहत संतुलित आहार, बचपन की देखभाल, शिक्षा और स्थानीय पौष्टिक खाद्य संसाधनों को बढ़ावा दिया जाएगा। पोषण माह के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए एक माह तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि जिलास्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ खंड खोल के गांव राजपुरा इस्तमुरार में एडीसी राहुल मोदी करेंगे । राष्ट्रीय पोषण माह के तहत स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार के तहत छह थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें महिलाओं और बच्चों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जन जागरूकता व जनसहभागिता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला में पोषण माह के आयोजन का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, किशोरियों व छह वर्ष तक के बच्चों में पोषण स्तर में सुधार लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत मोटापे का समाधान, चीनी, नमक और तेल का सेवन कम करने, शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार आदि पर विशेष ध्यान देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed