फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NA

Rewari News: ढालियावास में बनेगा जिले का पहला महिला आश्रम, जमीन चिह्नित

Sun, 05 Feb 2023 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जीवन में कठिन दौर से गुजर रहीं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ही छत के नीचे उनके आश्रय, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ढालियावास में जिले का पहला महिला आश्रम बनाया जाएगा। इसके लिए जिला महिला एवं बाल विभाग की ओर से भूमि चिह्नित कर ली गई है। विभाग ने इसके निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। बजट जारी होते ही निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
आश्रम के लिए 26 अपैल 2022 को 1 एकड़ भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। इसमें 50 पात्र महिलाओं को रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यहां विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहीं महिलाओं को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। आश्रम में महिलाओं को कपड़ा भत्ता, राशन भत्ता, शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे कठिन समय से गुजर रही महिलाओं की मदद की जाएगी। उन्हें सुविधा प्रदान कर मजबूती के साथ उनका सामना करने के लिए सक्षम बनाए जाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। मुख्यालय की ओर से इसकी मंजूरी मिल गई है। इसके लिए बजट पारित किया जाएगा और जल्द निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन

आश्रम के लिए बजट पास होते टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी
ढालियावास में आश्रम के लिए जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। विभाग की ओर से बजट पास होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस आश्रम में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर बेसहारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उर्मिला सीवाच, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed