{"_id":"61326d248ebc3e31e62f7f9f","slug":"my-priority-is-to-make-csd-canteen-ideal-col-abhishek-rewari-news-rtk6229020170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसडी कैंटीन को आदर्श बनाना मेरी प्राथमिकता : कर्नल अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसडी कैंटीन को आदर्श बनाना मेरी प्राथमिकता : कर्नल अभिषेक
विज्ञापन
कोसली स्थित सीएसडी कैंटीन का निरीक्षण करते चेयरमैन अभिषेक तिवारी व लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। सीएसडी कैंटीन कोसली के नवनियुक्त चेयरमैन कर्नल अभिषेक तिवारी शुक्रवार को कैंटीन सेल के ओआईसी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप बिज के साथ कोसली पहुंचे। यहां उन्होंने कैंटीन का औचक निरीक्षण किया।
कोसली पहुंचने पर कैंटीन प्रबंधक मेजर शिव कुमार ने सैन्य अधिकारियों का स्वागत किया और कोविड नियमों के मद्देनजर कैंटीन की तमाम व्यवस्थाओं से उन्हें रूबरू कराया। चेयरमैन अभिषेक तिवारी ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए आए भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से बातचीत की और कैंटीन में जरूरी सुविधाओं को लेकर सुुझाव भी लिए।
उन्होंने कहा कि फिलहाल कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। इसलिए हमें सामान की खरीदारी के समय सामाजिक दूरी बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सीएसडी अलवर कैंटीन मुख्यालय द्वारा सभी सैन्य अधिकारियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की सुविधा के लिए कैंटीन में हर जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। फिर भी किसी दैनिक उपयोगी आइटम की डिमांड आती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। तिवारी ने निरीक्षण के दौरान लिकर और ग्रोसरी स्टोर में उपलब्ध स्टॉक की बारीकी से जांच की। इस अवसर पर अजयपाल सिंह, संजय शर्मा, राजकुमार चौहान, मंधीर सिंह चौहान, आंनद कुमार, रविंद्र सिंह, सतबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजीव, रोहित, महेंद्रपाल सहित अन्य स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।