फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Must arrive 90 minutes prior to Actet Center

एचटेट के लिए 90 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद्र पर

Tue, 10 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी Updated Tue, 10 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
एचटेट की परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर दाखिल होना होगा। भिवानी बोर्ड की ओर से परीक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के बाद डेढ़ घंटे में विद्यार्थियों को कई प्रक्रियाओं से गुजारना होगा। इस दौरान उनकी वीडियोग्राफी के साथ-साथ अंगूठे का निशान और फोटो मिलान किया जाएगा। परीक्षा शुरू से दस मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा कमरे में बैठने के बाद परीक्षा खत्म होने तक किसी को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। बीमार होने की स्थिति में पुलिस के साथ उसे अस्पताल भेजा जाएगा, लेकिन उसे दोबारा फिर परीक्षा केंद्र में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र पर लगे फोटो राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराना अनिवार्य है। यदि फोटो सत्यापित नहीं है तो अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड की ओर से हर परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाने के लिए एक कंपनी को ठेका दिया गया है। 13 नवंबर तक जैमर लगने के बाद ट्रायल होगा। इसके बाद इसी दिन शिक्षा विभाग के अधिकारी बोर्ड को रिपोर्ट भेजेंगे। परीक्षा शुरू होने से खत्म होने तक जैमर चालू रहेंगे। 15 नवंबर को दो परीक्षाओं के बीच के समय जैमर ऑफ भी किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर केवल लैंड लाइन का ही प्रयोग होगा।
विज्ञापन

परीक्षा पर पूरी तरह निगरानी रखने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर एक-एक नोडल ऑफिसर लगाया गया है। इन पर पांच प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 14 नवंबर को दोपहर बाद 3 से 5.30 बजे तक पीजीटी लेवल-3 की परीक्षा होगी। जबकि 15 नवंबर को सुबह 10.30 से एक बजे तक जेबीटी और दूसरी पारी में दोपहर बाद 3 से 5.30 बजे तक जीटीजी लेवल-2 की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वर्जन...
परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। परीक्षा को लेकर 13 नवंबर को उपायुक्त भी बैठक में हिस्सा लेंगे।
धर्मवीर बल्डोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed