{"_id":"5ded42938ebc3e1bec1e2de4","slug":"murder-rewari-news-rtk5314493112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले हत्यारों ने युवती के फोन से मैसेज कर पिता को कहा सब ठीक है जल्द आऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले हत्यारों ने युवती के फोन से मैसेज कर पिता को कहा सब ठीक है जल्द आऊंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा कस्बा के नंदरामपुर बास रोड पर शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे मिले 22 वर्षीय युवती के शव की पहचान हो गई है। युवती राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के कस्बा संगरिया की रहने वाली थी। चार गोली मारकर दर्दनाक हत्या करने वाले हत्यारों ने शव धारुहेड़ा में फैंकने के बाद युवती के फोन से उसके पिता को मैसेज भी किया। मैसेज में कहा कि सब ठीक है जल्द आऊंगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और एक पिता को बेटी का शव लेकर जाना पड़ा। रविवार को शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराया गया। बोर्ड में फारेंसिक डॉक्टर अमित व एक महिला चिकित्सक शामिल थी। दोपहर करीब ढाई बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है।
पार्क जाने की बात कहकर निकली थी घर से
युवती के पिता का संगरिया में आढ़त का अच्छा कारोबार है। इकलौती बेटी को डिपरेशन में देख पिता भी परेशान हो गए और इलाज कराने के लिए दिल्ली के रोहणी इलाके में आकर रहने लग गए। पिता के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे युवती घर से पार्क जाने के लिए निकली थी। बाद में वह वापस नहीं लौटी। बीच में एक बार उसने पिता के फोन पर मैसेज भी किया। लेकिन रात तक वापस नहीं पहुंची।
विजिटिंग कार्ड से संगरिया पहुंची पुलिस
युवती की शव शनिवार अल सुबह साढ़े 3 बजे धारूहेड़ा स्थित नंदरामपुर बास रोड पर रामनगर के निकट पड़ा हुआ मिला था। उसके शरीर पर गोली के चार निशान भी मिले थे। एक कान के पास , दो छाती व गोली पेट के नीचले हिस्से में लगी हुई थी। पहचान संबंधित उसके पास कुछ नहीं मिली थी। जेब में सिर्फ एक विजिटिंग कार्ड था और उस पर राजस्थान संगरिया का पता था। पुलिस पहचान के लिए सबसे पहले संगरिया के ही पते पर पहुंचा और राजस्थान पुलिस को साथ लेकर उसके घर पर पहुंची तो पता चला कि दिल्ली में उसका पिता उसे तलाशने में जुटा हुआ है। बाद में पिता ने रेवाड़ी पहुंचकर अपनी बेटी के शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
मोबाइल खोलेगा हत्या का राज
इस हत्याकांड की सबसे बड़ी कड़ी युवती का मोबाइल ही है। उसका मोबाइल गायब है। पुलिस उसी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बताया गया कि युवती की हत्या के बाद भी शनिवार को आरोपियों ने करीब साढे पांच बजे युवती के पिता को मैसेज कर जल्द घर आने की बात कही थी। जिसमें लिखा गया कि पापा में ठीक हूं। पुलिस के लिए सबसे अहम युवती का मोबाइल ही है।