{"_id":"6159f4908ebc3e624a3eba6d","slug":"murder-accused-arrested-with-illegal-weapon-rewari-news-rtk625950766","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गोकलगढ़ में करीब दो साल पहले हुई युवक की हत्या के आरोपी को रोहडाई थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी महमपाल के रूप में हुई है। वह हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। सदर थाना में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम को रोहडाई थाना की टीम हेड कांस्टेबल भारत शर्मा, हेड कांस्टेबल बिरेंद्र व राकेश कुमार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 पर गांव मस्तापुर के निकट गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गांव राजावास की तरफ जा रहा है। उसके पास अवैध हथियार है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो राजावास रोड पर एक युवक जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी से पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली। आरोपी के पास बंदूक से संबंधित कोई लाइसेंस भी नहीं था। आरोपी ने अपना नाम गांव गोकलगढ़ निवासी महमपाल बताया।
गांव में ही की थी हत्या
पूछताछ में पता लगा कि महमपाल पर सदर थाना में हत्या का मामला दर्ज है। आरोपी ने 27 अगस्त को अपने साथियों के साथ गांव गोकलगढ़ निवासी प्रवीण उर्फ मुरली की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। जांच अधिकारी एएसआइ बलवान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।