फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Murder accused arrested with illegal weapon

हत्या का आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

Sun, 03 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Murder accused arrested with illegal weapon
हत्या का आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

जमानत पर जेल से बाहर आया था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव गोकलगढ़ में करीब दो साल पहले हुई युवक की हत्या के आरोपी को रोहडाई थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी महमपाल के रूप में हुई है। वह हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। सदर थाना में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम को रोहडाई थाना की टीम हेड कांस्टेबल भारत शर्मा, हेड कांस्टेबल बिरेंद्र व राकेश कुमार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 पर गांव मस्तापुर के निकट गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गांव राजावास की तरफ जा रहा है। उसके पास अवैध हथियार है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो राजावास रोड पर एक युवक जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी से पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली। आरोपी के पास बंदूक से संबंधित कोई लाइसेंस भी नहीं था। आरोपी ने अपना नाम गांव गोकलगढ़ निवासी महमपाल बताया।
विज्ञापन

---------------
गांव में ही की थी हत्या:
पूछताछ में पता लगा कि महमपाल पर सदर थाना में हत्या का मामला दर्ज है। आरोपी ने 27 अगस्त को अपने साथियों के साथ गांव गोकलगढ़ निवासी प्रवीण उर्फ मुरली की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। जांच अधिकारी एएसआइ बलवान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed