फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mother and daughter die after being hit by train

Rewari News: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

Sun, 17 Mar 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 17 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter die after being hit by train
रेवाड़ी। हरिनगर पुल के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। इनकी पहचान गांव मंदोला निवासी 52 वर्षीय सुनीता और 27 वर्षीय बेटी सोनिका के रूप में हुई है। घटना स्थल पर चर्चा थी कि मां बेटी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मामला सुसाइड का नहीं है। सोनिका गांव मंदोला में मां के पास आई हुई थी। सोनिका शादीशुदा थी। सुनीता काफी समय से बीमार चल रही थी। सोनिका दवाई दिलाने के लिए मां को शहर में लेकर आई थी। जब ट्रैक पार करने लगे तो इस दौरान सुनीता का पैर फिसल गया। जब तक दोनों संभल पाते सामने आ रही ट्रेन ने दोनों को ही रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ही ट्रैक पर खड़ी थीं। इसी दौरान ट्रेन ने दोनों को ही रौंद दिया। मौके पर देखने से यही लग रहा था कि दोनों सुसाइड कर रही हैं। बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गए। यही जानकारी लोगों ने पुलिस को भी दी थी। पुलिस आरंभ में सुसाइड के एंगल से ही जांच कर रही थी, लेकिन देर शाम परिजनों ने सुसाइड की बात को इनकार करते हुए इसे घटना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों ने बताया है कि मां-बेटी ट्रैक पार कर रही थीं। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।- भूपेंद्र, प्रभारी, जीआरपी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed