फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   more facility available in one roof

एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं

Thu, 19 Nov 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Thu, 19 Nov 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
जल्द ही पूर्व सैनिकों और वर्तमान सैनिकों व अधिकारियों के परिजनों को पेंशन, स्वास्थ्य, कैंटीन व रिकार्ड आदि की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी।
विज्ञापन


ये घोषणा दक्षिण-पश्चिम कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अरुण कुमार साहनी ने रेजांगला शौर्य समिति की ओर से आयोजित शौर्य दिवस पर समिति के संरक्षक रिटायर्ड कर्नल रणबीर सिंह यादव की ओर से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की समस्याओं के जवाब में की।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूर्व सैनिकों को अपने गांव बस्ती के कम से कम दूर जाकर चिकित्सा व कैंटीन सुविधा मिल सके, उसके लिए वे पूरी कोशिश करेंगे। इस अवसर पर जनरल साहनी ने रेजांगला ट्रस्ट को एक लाख रुपये का चैक भी भेंट किया।
विज्ञापन


4 हजार वर्ग गज की सेक्टर में है जमीन
रेजांगला शौर्य समिति के जनरल सेकेट्री एडवोकेट नरेश चौहान ने बताया कि सरकार की ओर से 8 साल पहले सेक्टर में हुडा की 4 हजार वर्ग गज जमीन मिली थी। सरकारी रेट अदा करने के बाद यहां सारी सुविधाएं जिले के 40 हजार से ज्यादा लोगों को मिलने लगेंगी। संरक्षण रणबीर सिंह यादव ने बताया कि जिले की चिंकारा कैंटीन का मुनाफा 5 लाख रुपये मासिक है, जबकि खुद की जमीन न होने पर हर महीने 60 हजार रुपये किराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
शौर्य दिवस पर ये थे मौजूद
इस मौके पर रेजांगला ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष मेजर जनरल आरके खन्ना, समिति के संरक्षक कर्नल रणबीर सिंह, कप्तान बलवंत सिंह माजरा श्योराज, अध्यक्ष राव संजय सिंह, उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा, नरेश चौहान एडवोकेट, राव केहर सिंह एडवोकेट, ब्रिगेडियर देवेन्द्र सिंह यादव सेना मैडल, कप्तान चंदगीराम, हवलदार रामपाल, यशवंत शास्त्री, उत्तम सिंह जेलदार, सूर्यकांत सैनी, विजयनारायण यादव, नमिन्द्रा यादव, सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन राजीव शर्मा, एनसीसी के सीओ कर्नल विजय कोल, कैंटीन मैनेजर एसएस धारीवाल, इसीएचएस इंचार्ज कर्नल आरके यादव, ब्रिगेडियर करतार सिंह, ब्रिगेडियर आरके यादव, ब्रिगेडियर एसएन मेहता, कर्नल अजय शर्मा, कर्नल एनएन भाटिया, कर्नल ओपी यादव, कर्नल हरीसिंह यादव, कर्नल धर्मबीर, कर्नल राजेन्द्र सिंह, डा. सक्सेना दंपति, सरपंच गजराज सिंह, रामेश्वर यादव, सूबेदार भीम सिंह, सूबेदार महेन्द्र सिंह,  कर्नल रंजन मनोचा, होली चाइल्ड स्कूल के निदेशक अनिरुद्ध सचदेवा, राव रघबीर सिंह, पंडित सुभाष चंद एडवोकेट, दिनेश सिंह यादव एडवोकेट समेत कई लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed