फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Monday was the coldest day ever in January

जनवरी में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार

Mon, 17 Jan 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Monday was the coldest day ever in January
सर्दी से बचने के लिए अलाव सेंकते लोग। - फोटो : Rewari
जिले में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. धर्मबीर यादव ने बताया कि जनवरी में अब तक का सबसे ठंडा दिन सोमवार रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3.4 और न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 12.2 और न्यूनतम भी 3.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद लोग ही घर से बाहर निकले। दिनभर शीतलहर की चपेट में रहे लोग सर्दी से बचाव का प्रयास करते रहे। इस दौरान लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते रहे। दिन और रात को कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक इसी प्रकार की ठंड रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बीच-बीच में धूप निकल सकती है।
विज्ञापन

पिछले 10 सालों का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2021 13.5 2.8
2020 17.5 6.5
2019 21.5 3.0
2018 23.5 2.0
2017 15.6 1.6
2016 18.6 4.2
2015 20.6 4.0
2014 13.0 3.0
2013 19.5 9.0
2012 18.5 8.5
धूप निकली, पर नहीं मिली राहत
सोमवार को शाम को कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली। इसके बावजूद ठिठुरन बरकरार रही। सर्द हवा चलने से धूप की तपिश गायब थी।
परिवर्तनशील रहेगा 19 तक मौसम
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व होने से 19 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2022 का अब तक का तापमान
माह अधिकतम न्यूनतम अधिकतम न्यूनतम
16 जनवरी 15.5 5.6
15 जनवरी 12.6 5.5
14 जनवरी 13.5 6.0
13 जनवरी 19.0 3.5
12 जनवरी 16.6 5.8
11 जनवरी 16.5 3.5
10 जनवरी 16.5 4.5
नौ जनवरी 14.5 10.8
आठ जनवरी 17.4 14.2
सात जनवरी 17.5 12.5
छह जनवरी 18.0 9.5
पांच जनवरी 15.0 10.2
चार जनवरी 24.4 6.0
तीन जनवरी 21.5 3.8
दो जनवरी 19.6 4.0
एक जनवरी 18.5 2.0
नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है।
सोमवार को उच्चतम तापमान में कमी देखने को मिली है। कुुछ दिन बादल व कोहरा भी छाया रहने के आसार हैं। हालांकि इससे फसल को कोई खास नुकसान नहीं होगा। कोहरा ज्यादा दिन रह जाता है तो सरसों में सफेद रतवा की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह ली जा सकती है। ताकि समय पर दवाई का छिड़काव किया जा सके।
-डॉ. धर्मबीर यादव, मौसम विशेषज्ञ, कृषि अनुसंधान केंद्र, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed