फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mohammad Kasab sent a threatening letter to the assistant professor by post

मोहम्मद कसाब ने सहायक प्रोफेसर को डाक से भेजा धमकी भरा पत्र

Fri, 15 Oct 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Kasab sent a threatening letter to the assistant professor by post
डॉ. गजेंद्र। - फोटो : Rewari
शहर के सेक्टर-चार के रहने वाले एक सहायक प्रोफेसर के घर धमकी भरा पत्र मिला है। डाक के जरिये मिले पत्र में सहायक प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने अपना पता भी लिखा हुआ है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से सहायक प्रोफेसर व उनके परिजन दहशत में हैं। उन्होंने तीन लोगों पर संदेह जताया है। पत्र भेजने वाले ने खुद को मोहम्मद कसाब बताया है। रेवाड़ी मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-चार निवासी डॉ. गजेंद्र सिंह ने कहा कि वह जिला नूंह के गांव बिस्सर अकबरपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में इतिहास विभाग में सहायक प्रोफेसर है। 12 अक्तूबर को उनके घर डाक के जरिये एक पत्र आया, जिसे मोहम्मद कसाब निवासी नंगली मोड़ जिला नूंह द्वारा भेजा गया है। पत्र में डॉ. गजेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि ‘तुम अपनी गलत आदत सुधार लो। आज से तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू। मैं तेरा सुख चैन सब कुछ छीन लूंगा’।
विज्ञापन

पत्र मिलने के बाद से डॉ. गजेंद्र सिंह और उनके स्वजन घबराए हुए हैं। वीरवार की शाम डॉ. गजेंद्र सिंह ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। डॉ. गजेंद्र सिंह के अनुसार उन्होंने नगीना राजकीय महाविद्यालय से तीन लोगों के बारे में आरटीआई के जरिये जानकारी मांगी थी। उन्हें प्रभारी प्राचार्य के पद से हटाने और दो विस्तार व्याख्याताओं (एक्सटेंशन लेक्चरर) की पीएचडी व नियुक्ति संबंधी फर्जीवाड़े के बारे में पता लगा है। उन्हें शक है कि उन्हीं ने उसे धमकी भरा पत्र भिजवाया है। ऐसा ही एक पत्र नगीना महाविद्यालय में कार्यरत एक अन्य सहायक प्रोफेसर को भी भेजा गया है। दोनों पत्रों का विषय और पता एक ही जैसा है। डॉ. गजेंद्र सिंह की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 सहायक प्रोफेसर को मारने के लिए लिखा गया धमकी भरा पत्र। संवाद

सहायक प्रोफेसर को मारने के लिए लिखा गया धमकी भरा पत्र। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed