फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Modern Toilet Constructed at Stadium; 800 Players to Benefit

Rewari News: स्टेडियम में बना आधुनिक शौचालय, 800 खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

Mon, 06 Apr 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Modern Toilet Constructed at Stadium; 800 Players to Benefit
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में अत्याधुनिक शौचालय का शुभारंभ करते रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में 15 लाख की लागत से आधुनिक शौचालय तैयार हो गया है। सोमवार को रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इसका उद्घाटन किया। नई सुविधा के शुरू होने से करीब 800 खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कंपनी ने जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन के माध्यम से शौचालय का निर्माण कराया है। स्टेडियम क्षेत्र में विभिन्न खेल गतिविधियां संचालित होती हैं लेकिन अब तक यहां पर्याप्त शौचालय सुविधाओं का अभाव था। खासतौर पर महिला और दिव्यांग खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए बेहतर माहौल तैयार करती हैं। यह कदम खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने और युवाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परियोजना जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन के उस उद्देश्य का हिस्सा है जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के विकास और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इस मौके पर कंपनी के प्लांट हेड मुक्ति नाथ राय, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ममता देवी सहित अन्य अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed