फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLA honors Mukesh Kumar, recipient of the State Teacher Award.

Rewari News: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मुकेश कुमार को विधायक ने किया सम्मानित

Fri, 09 Oct 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 09 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
MLA honors Mukesh Kumar, recipient of the State Teacher Award.
मुकेश कुमार को सम्मानित करते विधायक। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर के स्टेट अवाॅर्डी अंग्रेजी अध्यापक मुकेश कुमार को सम्मानित किया गया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने उन्हें मेडल एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि शिक्षक भावी पीढ़ी को तैयार करने के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक का सम्मान ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की परंपरा का सम्मान है। राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर मुकेश कुमार ने विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का आह्वान किया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने कहा कि 5 सितंबर को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री की ओर से मुकेश कुमार को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह उनकी मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। मुकेश कुमार ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, रिंकू तंवर, आशीष यादव, मोहित यादव और जितेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed