फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLA and DMC inspected the railway station

Rewari News: विधायक और डीएमसी ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Tue, 09 Sep 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
MLA and DMC inspected the railway station
फोटो : 42रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते विधायक और डीएमसी। संवाद
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और डीएमसी बह्मप्रकाश ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था और ऑटो चालकों की वजह से लगने वाले जाम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर 90 प्रतिशत सफाई दिखी। सफाई में 10 प्रतिशत तक कमी मिली जिसे ठीक करवाया जाएगा। ऑटो की वजह से लगने वाले जाम पर कहा कि रेलवे रोड की चौड़ाई ज्यादा नहीं है। फिर भी व्यवस्था बनाने को लेकर हल निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

ऑटो चालक के लिए जगह तय की जा रही है। आगे कहा कि रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य बेहतर तरीके से हो रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। बता दें कि कुछ दिनों पहले व्यापारियों के साथ बैठक की गई थी। बताया गया था कि ऑटो चालकों की वजह से हमेशा जाम लगता है। इसे देखते हुए निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed