{"_id":"6140c6d58ebc3ea75c65575e","slug":"miscreants-robbed-cash-and-mobile-from-onion-trader-showing-weapons-rewari-news-rtk623964720","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने हथियार दिखा प्याज व्यापारी से नकदी और मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने हथियार दिखा प्याज व्यापारी से नकदी और मोबाइल लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रेवाड़ी-रोहतक हाईवे एनएच-71 गुरावड़ा के फ्लाईओवर के समीप बदमाशों ने हथियार दिखा प्याज व्यापारी से 45 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। रोहड़ाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार झज्जर के दुजाना निवासी संजय अपने ही गांव के टिंकू के साथ प्याज का कारोबार करता है। दोनों हर रोज रेवाड़ी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्याज बेचने के लिए आते हैं। सोमवार की शाम को वह वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान रेवाड़ी-रोहतक हाईवे एनएच-71 पर गुरावड़ा फ्लाईओवर के पास एक सफेद रंग की गाड़ी में खड़े युवकों ने इशारा करके उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवा लिया।
युवकों ने संजय से पूछा कि ट्रॉली में क्या है? जब संजय ने बताया कि प्याज है तो आरोपियों ने प्याज खरीदने के बहाने उसे नीचे उतारा। तिरपाल से ढकी ट्रॉली में पीछे टिंकू बैठा था। कार में सवार चार युवकों में दो युवक ट्रॉली के पास पहुंचे। एक ट्रॉली के अंदर घुस गया तो दूसरे ने संजय को दबोच लिया और फिर मारपीट कर संजय से करीब 45 हजार रुपये की नकदी छीन ली।
विज्ञापन
इसके साथ ही बदमाशों ने संजय का मोबाइल भी छीन लिया। रोहड़ाई थाना पुलिस ने फरार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। रोहड़ाई थाना प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि दोनों पीड़ित प्याज बेचने के बाद वापस लौट रहे थे। बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें काबू भी कर लिया जाएगा।