{"_id":"66fb08ba66d0b5a7600989e5","slug":"miscreants-riding-a-car-looted-a-company-employee-rewari-news-c-198-1-rew1001-209999-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गाड़ी सवार बदमाशों ने कंपनी कर्मचारी से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गाड़ी सवार बदमाशों ने कंपनी कर्मचारी से की लूटपाट
Tue, 01 Oct 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे साहबी पुल पर गाड़ी सवार बदमाशों ने एक कंपनी के कर्मचारी से लूटपाट की। बदमाश कर्मचारी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और पर्स छीन ले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के अलवर जिले के गांव माढ़ा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह बावल में सेक्टर-6 स्थित एक निजी कंपनी में चालक हैं। वह बीती रात साढ़े 11 बजे कंपनी से मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। वह साहबी पुल पर पहुंचे ही थे कि थार गाड़ी सामने रुकी। उस समय अंधेरा था। वह कुछ समझ पाते कि थार से उतरे बदमाशों ने हमला कर दिया और मुंह बंद कर नीचे गिरा दिया। बदमाश जेब से मोबाइल फोन और पर्स निकाल लिया। धक्का देकर सड़क पर गिराने के बाद बदमाश मोटरसाइकिल लूट ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।