फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Millet will be available with ration from October

Rewari News: अक्तूबर से राशन के साथ मिलेगा बाजरा

Tue, 16 Sep 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Millet will be available with ration from October
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में राशन कार्डधारकों को अक्तूबर से राशन के साथ बाजरे का वितरण किया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। जिले में कुल 1,37,479 राशन कार्डों पर दर्ज 4,99,419 लाभार्थियों को अक्तूबर से बाजरा मिलेगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्डधारकों को बाजरे का वितरण किया जाएगा। गरीब परिवारों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। बाजरा स्वास्थ्यवर्धक मोटा अनाज है जो पोषण की दृष्टि से बहुत फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, जिले में अक्तूबर के राशन वितरण के लिए गेहूं की एलोकेशन 15,076.15 क्विंटल, बाजरा 10,298.58 क्विंटल, चीनी 1,099.97 क्विंटल और तेल 1,976.66 सौ लीटर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) कार्डधारकों को प्रति कार्ड 25 किलो गेहूं, 10 किलो बाजरा, 1 किलो चीनी और 2 लीटर तेल मिलेगा। बाजरा और गेहूं पूरी तरह मुफ्त होगा, जबकि चीनी के लिए प्रति किलो 13.50 रुपये और तेल के लिए 2 लीटर पर कुल 100 रुपये (यानी प्रति लीटर 50 रुपए) डिपो होल्डर द्वारा वसूले जाएंगे।
लाभार्थी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे
बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं, 2 किलो बाजरा, 1 किलो चीनी और 2 लीटर तेल दिया जाएगा। यहां भी बाजरा व गेहूं मुफ्त होंगे लेकिन चीनी और तेल पर वही दरें लागू होंगी। एक लीटर तेल लेने पर लाभार्थी को डिपो होल्डर को 30 रुपये ही देने होगे। यह वितरण राशन डिपो पर उपलब्ध होगा, जहां लाभार्थी आसानी से इसे प्राप्त कर सकेंगे।

वर्जन
अक्तूबर से गेहूं, चीनी और तेल के साथ बाजरे का भी वितरण शुरू हो जाएगा। सर्दियों के मौसम में बाजरा जैसे अनाज की मांग बढ़ जाती है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन कार्डधारकों के लिए बाजरे की व्यवस्था कर ली है।-अशोक रावत, डीएफएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed