फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Micro irrigation technology is an important link of water conservation: Hoshiyar singh

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक जल संरक्षण की अहम कड़ी : होशियार

Tue, 12 Apr 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Micro irrigation technology is an important link of water conservation: Hoshiyar singh
कोसली। एसडीएम होशियार सिंह ने उपमंडल के किसानों से जल संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया है। साथ ही कहा है कि सूक्ष्म सिंचाई की तकनीक जल संरक्षण में अहम साबित हो सकती है। इसको अपनाकर किसान कम पानी में भी अच्छी पैदावार ले सकते हैं और पानी भी बचा सकते हैं। साथ ही इससे अच्छा मुनाफा भी कमाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी को समान रूप से पानी की कमी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। गर्मी के मौसम में अब भी पानी की कमी देखी जाती है। ऐसे में सभी को एक साथ मिलकर जल संरक्षण की दिशा में काम करना होगा। सरकार भी इस ओर गंभीरता के साथ कदम उठा रही है और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की सूक्ष्म सिंचाई से संबंधित ऐसी ही एक योजना है, जिसका लाभ उठाकर किसान ना केवल पानी की बचत करने में सहयोग कर सकते हैं बल्कि कम पानी में अच्छा उत्पादन भी ले सकते हैं। सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाकर 70 प्रतिशत तक पानी की बचत की जा सकती है। सूक्ष्म सिंचाई योजना का लाभ उठाने के लिए वेबसाइट पर जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई विधि में योजना के तहत ड्रिप स्प्रींकल पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त योजना के तहत पुराने कुओं का पुनर्जन्म, छत के पानी का एकत्रीकरण, टिब्बे पर सूक्ष्म सिंचाई व्यवस्था तथा खेती योग्य भूमि को शत-प्रतिशत पानी के प्रबंधन की व्यवस्था भी शामिल हैं। योजना के तहत असिंचित क्षेत्र के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed