फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meritorious people danced on stage and won applause

मेधावियों ने मंच पर नृत्य कर बटोरी वाहवाही

Tue, 04 Jan 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Meritorious people danced on stage and won applause
लाखनौर स्थित विवेकानंद स्कूल में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। लाखनौर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में जिलास्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 40 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर थाना के एसएचओ वीरेंद्र थे। सेवानिवृत्त प्राचार्य कृष्णा यादव व नेहरू युवा केंद्र के जिला कोऑर्डिनेटर करतार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सोलो सब जूनियर, सोलो जूनियर, सोलो सीनियर, ड्यूएट व ग्रुप कैटेगरी में लगभग 200 से ज्यादा परफॉर्मेंस दी गईं। सोलो सब जूनियर कैटेगरी में ग्रीतिका ने पहला काव्य ने दूसरा व अनीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। सोलो जूनियर कैटेगरी में रशीद ने पहला अदिति ने दूसरा व तन्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सोलो सीनियर कैटिगरी में अनित ठाकुर ने पहला रजीत ने दूसरा व नीलम ने तीसरा स्थान हासिल किया। ड्यूएट कैटेगिरी में एस ट्विन्स ने पहला, योगिता-सरिता ने दूसरा व रितिक-कार्तिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप कैटेगरी में न्यू जनरेशन ग्रुप ने पहला, एजुकेशन थीम ग्रुप ने दूसरा व कोरोना थीम ग्रुप ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व नक़द पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफ़ी व सर्टिफ़िकेट से सम्मानित किया गया। स्कूल की छात्रा संजना शर्मा और दीक्षा राव को भी मंच संचालन करने पर बेस्ट एंकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक एडवोकेट सुधीर यादव ने सभी का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। कोरियोग्राफर दीपक कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें वसीम ख़ान (बॉलीवुड कोरियोग्राफर) आदी (बॉलीवुड कोरियोग्राफर) व रवि कुमार (इंडिया गॉट टैलेंट सिलेब्रिटी) निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed