{"_id":"6ac6a7f9d33ab6433600c945","slug":"meritorious-female-students-felicitated-rewari-news-c-198-1-rew1001-246753-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
Thu, 08 Oct 2026 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में एक मंच पर आए छात्रा, संस्था के पदाधिकारी व स्टाफ। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल की ओर से पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान आईएमए के अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव और संस्था के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर देश का नाम रोशन कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में महिलाओं ने 47 पदक हासिल किए, जिनमें हरियाणा की बेटियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
युवा दल के संरक्षक अरुण गुप्ता, सेवानिवृत्त सीआईडी इंस्पेक्टर अजय शर्मा और उपप्रधान संजीव आर्य ने छात्राओं को समय प्रबंधन के टिप्स दिए। प्राचार्य अनिल कुमार और उपप्राचार्या संयोगिता ने कहा कि विद्यालय में छात्राओं को संस्कार, उचित आहार और मेहनत के प्रति जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्राओं को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपयोगी साहित्य देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन हिंदी अध्यापिका इंदुबाला ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक व संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।