फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mercury dropped by 12 degree Celsius in two days due to rain

बारिश से दो दिन में 12 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

Sun, 19 Jun 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped by 12 degree Celsius in two days due to rain
कोर्ट रोड पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में प्री-मानसून के चलते बारिश शुरू हो चुकी है। शनिवार की पूरी रात और रविवार की अलसुबह झमाझम बारिश हुई। इस दौरान रातभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जबकि सुबह 4 बजे एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के कारण गत दो दिनों में 12 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया। इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। अच्छी बारिश के बाद अधिकतम तापमान लुढ़कर सीधे 27.5 डिग्री पर आ गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 21 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत को मिलेगी, लेकिन बरसाती पानी की निकासी का प्रबंध नहीं होने की वजह से परेशानी भी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बावल कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. धर्मबीर यादव के अनुसार 21 जून तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभवाना है। बीच-बीच में गरज-चमक और हवाओं के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश संभावित है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बारिश के बाद मौसम पूरी तरह कूल हो गया है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

निचले इलाकों में भरा पानी
रात के बाद सुबह 4 बजे हुई तेज बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। इतना ही नहीं शहर की पॉश ब्रास मार्केट, मॉडल टाउन, सेक्टर-3 व 4 के अलावा बस स्टैंड परिसर में जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो लोगों की मुसीबत और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में बिजली रही गुल
शहर में रविवार की अलसुबह आई तेज बारिश के कारण सेक्टर एक में बिजली के पोल पर पेड़ की टहनी टूटकर गिरने बिजली गुल हो गई। इससे निगम को दो ट्रांसफार्मर बंद करने पड़े। बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी से तो परेशानी नहीं हुई, लेकिन बाकी सुविधाओं से उनको वंचित रहना पड़ा। निगम के कर्मचारियों ने रविवार की शाम को पोल को ठीक कर दोबारा से बिजली को सुचारू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed