{"_id":"61954dbebaae6d1da26820cd","slug":"memorandum-submitted-regarding-the-demand-to-start-bus-service-from-the-city-to-mirpur-rewari-news-rtk6301468105","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने मुख्यमंत्री की घोषणा से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने मुख्यमंत्री की घोषणा से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
मुख्यमंत्री घोषणाओं के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी यशेन्द्र सिंह।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। डीसी यशेन्द्र सिंह ने बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के तहत विकास कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं व परियोजनाओं पर कार्य चल रहे हैं उन्हें अतिशीघ्र पूरा करवाया जाएं ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी घोषणा का कार्य प्रगति पर है उसे शीघ्र पूरा करवाया जाए तथा जो कार्य अभी तक शुरू नहीं हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, जिसके लिए टेंडर या बजट की मांग के बारे कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं उनकी विस्तृत जानकारी की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने प्रोजेक्ट के बारे नवीनतम जानकारी अपडेट करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि सीएम घोषणा से जुड़े प्रोजेक्ट किसी भी स्तर पर लंबित न हो। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का दायित्व बनता है कि सीएम घोषणाओं से जुड़े प्रोजेक्ट व कार्यक्रमों को तय समय सीमा में पूरा करवाएं। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।