{"_id":"61954c4e0ce1713ce17e215a","slug":"memorandum-submitted-regarding-the-demand-to-start-bus-service-from-the-city-to-mirpur-rewari-news-rtk630145443","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से मीरपुर के लिए बस सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से मीरपुर के लिए बस सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बस चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रेवाड़ी से मीरपुर, जाट, जाटी, गोकलपुर गांव तक छात्रों के लिए बस सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने बस स्टैंड से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। छात्र आकाश ने कहा कि पिछले दस साल से सुबह साढ़े आठ बजे और दोपहर डेढ़ बजे बस चल रही थी लेकिन रोडवेज प्रबंधन ने पिछले दिनों बस का संचालन बंद कर दिया।
इससे अनेक गांवों के विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। इस मार्ग पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय भी है। विश्वविद्यालय जाने का एकमात्र विकल्प बसें हैं लेकिन रोडवेज विभाग ने बसों के फेरे बढ़ाने की बजाए उल्टा बस सेवा को बंद कर दिया। इससे विद्यार्थियों को शहर में अपने स्कूल, कॉलेज और कोचिंग में जाने के लिए अनेक परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
छात्र लोकेश ने बताया कि विद्यार्थियों के द्वारा कई बार रोडवेज महाप्रबंधक से मिलकर दोबारा से बस सेवा शुरू कराने की मांग की जा चुकी है लेकिन उनकी मांग को रोडवेज विभाग की ओर से अनदेखा किया जा रहा है। मजबूरन विद्यार्थियों को प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने रोडवेज विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही बस सेवा को बहाल नहीं किया गया तो विद्यार्थियों की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त से दोबारा से बस का संचालन शुरू करने की मांग की हैं। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को इस मार्ग पर जल्द बस शुरू कराने का आश्वासन दिया हैं। इस अवसर पर लोकेश, आकाश, रोहित, केशव, मनीषा, रेखा, पिंकी आदि मौजूद थे।