फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meeting of Dhanak Samaj, District Committee was formed

Rewari News: धानक समाज की बैठक, जिला कमेटी का हुआ गठन

Sun, 07 Sep 2025 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Dhanak Samaj, District Committee was formed
फोटो : 26गांव बोलनी में मेघवाल उत्थान समिति की आयोजित बैठक। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। धानक समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक मुक्तिवाड़ा धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामौतार पचेरवाल ने की, जबकि संचालन दयाराम मोरवाल ने किया।
विज्ञापन

बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें नशे की बुराइयों से दूर रहने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जिला स्तर पर समाज के बच्चों के लिए कोचिंग सुविधा शुरू करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक के उपरांत धानक समाज की जिला रेवाड़ी कमेटी का गठन किया गया। इसमें वेदप्रकाश बनवाल को प्रधान बनाया गया। उपप्रधान पद पर महेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल), विजय डाबला, दयानंद आर्य, गजराज निनानिया और शिवकुमार बोस का चयन किया गया। महासचिव पद की जिम्मेदारी दयाराम मोरवाल को सौंपी गई, जबकि रविप्रकाश इंदौरा सहसचिव, प्रकाश खनगवाल कोषाध्यक्ष, जगबीर इटकान सह-कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र इंदौरा प्रेस सचिव और संदीप सोलंकी सह-प्रेस सचिव नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राजेश डाबला व धनपत सोलंकी को ऑडिटर, सुभाष सोलंकी व सुमेर सिंह किराड को समन्वयक, तथा जगत निनानिया व सुधीर एडवोकेट को लीगल एडवाइजर की जिम्मेदारी दी गई। ओमप्रकाश डाबला, विजय सिंह इंदौरा, भूपसिंह खरेरा और रामौतार बव्वा को संरक्षक बनाया गया, जबकि अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

इस अवसर पर महेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल), ओमप्रकाश डाबला, सुभाष सोलंकी, भूपसिंह खरेरा, वेदप्रकाश, महावीर निनानिया, सुरेंद्र धानक, सुमेर सिंह, तिलक राज, गजराज निनानिया, विजय डाबला और करतार सिंह ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed