{"_id":"5e288a1f8ebc3e99f10050da","slug":"meeting-minister-rao-inderjeet-rewari-news-rtk538628182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रमुख चुनाव को लेकर 18 में 14 पार्षद राव इंद्रजीत से मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रमुख चुनाव को लेकर 18 में 14 पार्षद राव इंद्रजीत से मिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक माह से जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर चल रही उठापटक में मंजूबाला का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद और तेज हो गई है। अब नए जिला प्रमुख ताज किसके सिर सजेगा, इसका अधिकारिक रूप से फैसला 29 जनवरी को होगा। जिप के 18 में 14 पार्षद बुधवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। बैठक में सभी पार्षदों से उनकी पसंद जानी गई। हालांकि सभी ने आखिरी फैसला राव इंद्रजीत पर ही छोड़ दिया है। ऐसे में 29 जनवरी को होने वाली बैठक से पूर्व ही जिला प्रमुख का नाम तय किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर माह में 13 पार्षद जिला प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का शपथ देने की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में मंजूबाला ने राव इंद्रजीत से मुलाकात कर 23 दिसंबर को डीसी दफ्तर पहुंच अपना त्यागपत्र दे दिया था। मंजूबाला का इस्तीफा 17 जनवरी स्वीकार होने के बाद नए जिला प्रमुख के चुनाव के लिए उपायुक्त ने 29 जनवरी को सभी पार्षदों की बैठक बुलाई है। बुधवार को पूर्व जिला प्रमुख मंजूबाला सहित 14 पार्षदों ने राव के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक की, जिसमें राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे। राव ने पार्षदों से उनकी राय जानकर नए जिला प्रमुख का चुनाव करने की बात रखी। लेकिन सभी पार्षदों से नए प्रमुख का चयन राव इंद्रजीत पर ही छोड़ दिया। ऐसे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 28 जनवरी को सभी को संभावित नए जिला प्रमुख का नाम बता दिया जाएगा। जिस पर अधिकारिक रूप से 29 जनवरी को मोहर लगा दी जाएगी।
नए जिला प्रमुख के लिए जोड़-तोड़ शुरू
मंजूबाला के त्याग पत्र देने के साथ ही नए जिला प्रमुख बनाने के लिए पार्षदों में जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। शशीबाला, कांता व पिंकी पद की दावेदारी में हैं, लेकिन पिंकी को नरबीर गुट का माना जा रहा है। ऐसे में शशीबाला व कांता में से एक की किस्मत का ताला खुल सकता है। इनमें से भी शशीबाला को रामपुरा हाउस के ज्यादा नजदीक माना जाता है। बता दें कि जिला प्रमुख का पद एससी महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
राव का आशीर्वाद व किस्मत का साथ मिलने पर मंजू को मिला था पद
वर्ष 2016 में जिला प्रमुख का चुनाव दक्षिण हरियाणा के दो राव के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ था। उस दौरान 18 में से दोनों खेमे में 9-9 पार्षद थे। राव इंद्रजीत की तरफ से मंजूबाला व नरबीर गुट की तरफ से पिंकी जिला प्रमुख के लिए दावेदार थी। लेकिन टॉस से हुए फैसले में किस्मत ने मंजूबाला का साथ दिया और वह जिला प्रमुख बन गई थी।
राजनीतिक महत्वाकांक्षा ले डूबी
मंजूबाला ने पार्षद बनते ही राव इंद्रजीत में अपनी आस्था जताई थी। राव के ही आशीर्वाद से ही जिला प्रमुख बनी थी। लेकिन करीब तीन साल बाद उनकी राव नरबीर खेमे सेे नजदीकियों की भी चर्चा चली थी। लोकसभा चुनावों के बाद मंजूबाला ने जजपा को ज्वाइन कर लिया था। यहां तक भी सब ठीक-ठाक था, लेकिन विधानसभा में उनके स्वराज इंडिया की टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद लगभग सभी पार्षदों को अपने विरोध में खड़ा कर दिया। इससे राव इंद्रजीत भी मंजूबाला से नाराज चल रहे थे।
नरबीर गुट से पांच पार्षद अलग
नरबीर गुट से पांच पार्षद अलग हुए हैं। शुक्रवार को दिल्ली में जिन चार जिला पार्षदों ने राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की थी, उनमें एक महिला जिला पार्षद के पति भी शामिल है। इस तरह से नरबीर गुट के 9 में से 5 पार्षद अलग हो चुके हैं।
ये पार्षद मिले दिल्ली आवास पर
मंजूबाला, कांता, शशिबाला, जगफूल यादव, अजय पटौदा, आजाद नांधा, शारदा, अमित यादव, मुकेश जाहिदपुर, अनिल यादव, विक्रम पांडे, हरिश झाबुआ, नीतू चौधरी व नीलम पार्षद के पति जोगिंद्र आदि पार्षदों राव इंद्रजीत से दिल्ली स्थित आवास पर मिलकर बैठक की।
राव करेंगे नए जिला प्रमुख का नाम तय : मुकेश
पार्षद मुकेश जाहिदपुर ने बताया कि बुधवार को 14 पार्षदों ने राव इंद्रजीत सिंह के दिल्ली स्थित मुलाकात की, जिसमें राव ने सभी उनकी राय जानी। सभी पार्षदों ने नए जिला प्रमुख के नाम का चयन केंद्रीय मंत्री पर ही छोड़ दिया। राव जिसे भी जिम्मेदारी देंगे सभी पार्षद उनके साथ है।