फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meeting held regarding preparations for Developed India Young Leaders Dialogue 2026

Rewari News: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Mon, 22 Sep 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Meeting held regarding preparations for Developed India Young Leaders Dialogue 2026
फोटो: 18 रेवाड़ी। सेक्टर-4 ​स्थित कैंप का र्यालय में विधायक लक्ष्मण सिंह के साथ विकसित भारत य
रेवाड़ी। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी) युवा दिवस 2026 के द्वितीय चरण को लेकर विभाग के पदाधिकारियों ने सोमवार को रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान वीबीवाईएलडी 2026 अभियान की तैयारियों और कार्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी सांझा की गई।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी सुमित यादव, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक अजय कुमार और कार्यालय सहायक विनय राव ने विधायक को बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत राजनीति में बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले 1 लाख युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किए गए वीबीवाईएलडी कार्यक्रम का दूसरा संस्करण 2026 में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में इसका पहला संस्करण ऐतिहासिक साबित हुआ था जिसमें देशभर से लगभग 30 लाख युवाओं ने भाग लिया और 3 हजार युवा दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री के साथ संवाद का हिस्सा बने। उन्होंने बताया कि वीबीवाईएलडी 2026 में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के माध्यम से युवाओं की भागीदारी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला चरण (डिजिटल) ऑनलाइन क्विज के रूप में शुरू हो चुका है, जिसमें देशभर के लाखों युवा शामिल होंगे। क्विज राउंड के लिए पंजीकरण मेरा युवा भारत पोर्टल पर शुरू हो चुके हैं, और अंतिम तारीख 15 अक्तूबर 2025 है।
दूसरा चरण 23 अक्तूबर से 5 नवंबर तक निबंध प्रतियोगिता के रूप में आयोजित होगा। चयनित प्रतिभागियों को तीसरे चरण में राज्य स्तर पर पीपीटी चैलेंज (24 नवंबर से 8 दिसंबर) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण 10 से 12 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा उत्सव के दौरान आयोजित किया जाएगा, जिसे विकसित भारत चैंपियनशिप कहा जाएगा।
इस चरण में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कुल 1,500 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे। इसके अतिरिक्त डिजाइन फॉर इंडिया (राष्ट्रीय डिजाइन चैलेंज) और टेक फॉर विकसित भारत: हैक फॉर ए सोशल कॉज जैसे नए ट्रैक भी शामिल किए गए हैं। पहली बार अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भी होगी, जिसमें क्नोव इंडिया प्रोग्राम से 80 और अन्य देशों से 20 युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

विधायक लक्ष्मण यादव ने अभियान की टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि युवाओं की प्रतिभा, देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए इस मुहिम में सरकार का हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि यह युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed