फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   May you reach the heights of success by setting goals in life: DC

जीवन में लक्ष्य निर्धारित करते हुए सफलता की ऊंचाईयों को छुएं : डीसी

Fri, 19 Nov 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
May you reach the heights of success by setting goals in life: DC
रेवाड़ी। डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करते हुए किया गया कठिन परिश्रम निश्चित तौर पर जीवन में सफलता की राह को प्रशस्त करता है। ऐसे में सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए युवा शक्ति को प्रभावी दृष्टिकोण रखना चाहिए। डीसी वीरवार को शहर के फर्स्ट लेडी टीचर माता सावित्री बाई फूले राजकीय कन्या महाविद्यालय सभागार में इंटरएक्टिव सेशन के दौरान छात्राओं से सीधा संवाद कर रहे थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डा.सत्यमन्यू यादव ने इस अवसर पर डीसी सहित अन्य अतिथिगण एसडीएम रविंद्र यादव व सीटीएम रोहित कुमार का स्वागत किया।
विज्ञापन

सेशन में एसडीएम रविंद्र यादव ने स्वामी विवेकानंद के कथन से प्रेरणा लेकर लक्ष्य प्राप्ति तक न रुकने का आह्वान छात्राओं से किया। सीटीएम रोहित यादव ने सही संगती के लाभ स्वयं पर विश्वास करने की सीख देते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य डॉ. सत्यमन्यु यादव ने इस सेशन को एक नए प्रकार का प्रयोग बताते हुए महाविद्यालय में आए सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

डीसी ने अटेली में आयोजित हुई इंटर डिस्ट्रिक्ट विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मनोवैज्ञानिक विभाग के विद्यार्थियों द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बांटनी विभाग व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कंप्यूटर विभाग के विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, सीएमजीजीए अमन वालिया, प्र्रोफेसर शशि भूषण, प्रोफेसर ज्योति यादव, प्रोफेसर राजवीर सिंह, प्रोफेसर सत्येंद्र सिंह, प्रोफेसर बलबीर सिंह, प्रोफेसर दलवीर सिंह, प्रोफेसर यशपाल, प्रोफेसर धीरज, प्रोफेसर राजेश, प्रोफेसर कविता सैनी प्रोफेसर रितु प्रोफेसर पंकज कालड़ा प्रोफेसर सुनील कुमार प्रोफेसर अनीता प्रोफेसर सुनीता प्रोफेसर स्वाति प्रोफेसर तिलक राज सहित स्टाफ सदस्य व छात्राएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed