फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   many development projects gifted to rewari

Rewari News: रेवाड़ी को कई विकास परियोजनाओं की सौगात, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने किया उद्घाटन

Wed, 12 Apr 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
many development projects gifted to rewari
विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्रीय योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को हरियाणा ग्रामीण विकास योजना, जिला विकास योजना व सांसद निधि कोष के तहत जिले को 19 करोड़ 30 लाख 27 हजार रुपये की विकास परियोजनाएं ग्रामीण व शहरी विकास के रूप में आमजन को समर्पित की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा दूरगामी विजन के साथ विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री ने जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास योजना के तहत विभिन्न गांवों में 679.22 लाख रुपये की लागत से निर्मित 115 विकास कार्यों, नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा व बावल में 130.64 लाख रुपये के तथा सांसद निधि कोष के तहत 13 गांवों में 110.82 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों, हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 8 गांवों में 50.30 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन तथा हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 43 गांवों में 317.81 लाख, 96 गांवों में 641.48 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सांस्कृतिक केंद्र, ई-लाईब्रेरी व इंडोर जिम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में सांस्कृतिक केंद्र, ई-लाइब्रेरी व इंडोर जिम खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों व आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed