{"_id":"6772dec56ad8bd145d047204","slug":"manoj-masani-honored-in-two-schools-rewari-news-c-198-1-rew1001-213390-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो विद्यालयों में मनोज मसानी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो विद्यालयों में मनोज मसानी सम्मानित
Mon, 30 Dec 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 19राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा परिसर में विजेता घोषित होने पर खुशी जाहिर करते
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन का जिला प्रधान बनने पर मनोज मसानी को सम्मानित किया गया। धारूहेड़ा विद्यालय की प्रधानाचार्य शकुंतला देवी और मसानी विद्यालय की प्रधानाचार्य गंगा देवी ने मनोज मसानी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान मनोज मसानी ने विद्यालयों और कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने का भी भरोसा दिलाया। समारोह में उपस्थित स्टाफ सदस्यों ने मनोज मसानी का स्वागत करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना की गई।