फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Man Died in Accident at Dharuheda of Rewari

Rewari: सड़क पार करने के लिए खड़े युवक को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत, मौके से भागा आरोपी

Sun, 05 Feb 2023 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Feb 2023 03:02 PM IST
सार

हादसे में घायल जयपाल को उसके ताऊ के लड़के भोलाराम व अन्य साथियों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार देकर उसे ट्रामा सेंटर रेवाड़ी भेज दिया गया। वहां चिकित्सकों ने जयपाल को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Man Died in Accident at Dharuheda of Rewari
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धारूहेड़ा कस्बे में भिवाड़ी मोड़ के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार ने रोड पार करने के लिए खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। सेक्टर छह थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव महेश्वरी निवासी भोलाराम ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह और उसका चाचा का लड़का जयपाल पंचमुखी हनुमान मंदिर जा रहे थे। रात करीब साढ़े 8 बजे भिवाड़ी मोड़ के पास रोड को पार करने के लिए खड़े थे। भिवाड़ी मोड़ से अचानक तेज रफ्तार से आए एक स्विफ्ट कार चालक ने जयपाल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जयपाल दूर जाकर गिरा। घटनास्थल पर लोग एकत्रित होने लगे तभी कार चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। 
विज्ञापन


हादसे में घायल जयपाल को उसके ताऊ के लड़के भोलाराम व अन्य साथियों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार देकर उसे ट्रामा सेंटर रेवाड़ी भेज दिया गया। वहां चिकित्सकों ने जयपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। शनिवार को मृतक जयपाल का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद मृतक के ताऊ के लड़के भोलाराम की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed