फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   loot

बेखाफ दो दर्जन बदमाशों ने लाखों की लूट के बाद पुलिस कर्मियों पर किए फायर, जान बचाकर भागने को मजबूर हुई पुलिस

Sat, 04 Jan 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
loot
बदमाशों की कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की कार। - फोटो : Rewari
गांव बिहारीपुर के ठेके से लाखों रुपये की शराब व नकदी लूटने के बाद बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बदमाशों के हमले से पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पांच थानों की पुलिस ने करीब दो घंटे तक बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हालात बेकाबू हुए तो पुलिस टीम को भागना पड़ा।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर स्थित शराब के ठेके पर गुरुवार रात करीब 1:30 बजे बोलेरो कैंपर और कार में सवार करीब दर्जनभर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने शराब ठेके का दरवाजा तोड़कर कर सेल्समैन हनुमान व प्रविंद्र को पिस्तौल दिखाकर बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन के साथ मारपीट भी की। इस दौरान बदमाश 10 हजार रुपये की नकदी और 150 पेटी शराब लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

कठू भवानी के पास हुई मुठभेड़
लूट की सूचना मिलने के बाद रात्रि गश्त कर रहे खोल थाना प्रभारी संजय सिंह ने अपनी टीम के साथ बदमाशों का पीछा किया। पुलिस को पीछा करता देख गांव कठू भवानी के समीप बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और उनकी जिप्सी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मुठभेड़ के बाद बदमाश दिल्ली-जयुपर हाईवे की ओर भाग गए। इसके बाद वीटी कर जिलेभर की पुलिस को अलर्ट किया गया। इस दौरान सुबह करीब साढ़े 3 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एनएच 71 के टी प्वाइंट के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही कसौला थाना पुलिस ने बावल की ओर से आ रही उनकी सेंट्रो कार को रुकवाने का प्रयास किया। इस पर कार चालक ने पुलिस की जिप्सी को टक्कर मार दी और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। कार सवार बदमाश द्वारा अचानक फायरिंग करने से पुलिस कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान मौका पाकर बदमाश कार को वहीं छोड़कर खेतों में फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोल और कसौला पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा किया दर्ज
पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के आरोप में खोल और कसौला थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट के अलावा हत्या के प्रयास का भी मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा सदर थाना पुलिस ने शराब ठेके के सेल्समैन की शिकायत पर लूटपाट, जान से मारने की धमकी व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।
चोरी की सेंट्रो कार पर इंडिका की लगी थी नंबर प्लेट
पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने जिस सेंट्रो कार से पुलिस वाहन को टक्कर मारी थी। वह कार गुरुग्राम के एक व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है। इस पर लगा नंबर इंडिका के लिए रजिस्टर्ड है। पुलिस सेंट्रो के चेचिस व रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पता लगाने के प्रयास कर रही है कि कार का मालिक कौन है। ऐसे में पुलिस इसे चोरी की कार मान रही है।
सीसीटीवी और सीडीआर भी ले गए बदमाश
बदमाश इतने शातिर थे कि शराब के ठेका पर लगे सीसीटीवी व सीडीआर को भी अपने साथ ले गए। हालांकि पुलिस आसपास की दुकानों व घरों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का कोई सुराग मिल सके।
नाके पर फायर कर फरार हुआ बदमाश
वीरवार रात को हुई वारदात ने पुलिस गश्त पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। रात 1:30 बजे से 3:30 तक बदमाश जिले के सदर, खोल, रामपुरा, बावल व कसौला थाना क्षेत्रों में पुलिस को जमकर छकाया। खोल पुलिस पर हमला करने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा जिलेभर में वीटी कर दी गई। इससे जिलेभर की पुलिस अलर्ट तो हुई, लेकिन बदमाशों को काबू करने कामयाब नहीं हो पाई। वहीं दिल्ली-जयपुर हाईवे व एनएच 71 के टी प्वाइंट पर कसौला पुलिस पर फायरिंग के दौरान सेंट्रो कार में मात्र एक ही बदमाश था। आश्चर्य की बात यह है कि वह आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को चकमा देकर खेतों में भाग निकला।
मंगलवार रात भी हुई थी शराब ठेके पर लूट
बदमाशों ने मंगलवार रात को खोल क्षेत्र के गांव कठू भवानी में शराब के ठेके का अपना निशाना बनाया था। कार सवार बदमाशों ने सेल्समैन को बंधक बनाकर ठेके में रखी करीब पांच हजार रुपये की नकदी व शराब लेटकर फरार हो गए थे। बदमाश सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए थे।

पिछले एक सप्ताह में तीन दर्जन से अधिक हुईं चोरियां
एक ओर जिला पुलिस रातभर गश्त करने का दावा कर रही हैै, दूसरी ओर पिछले एक सप्ताह से जिले में हो रही चोरी व लूट की वारदातों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बदमाश जिले के सभी क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं। खोल, बावल, कोसली, जाटूसाना, धारूहेड़ा व शहर में औसतन रोजाना दो से तीन व्यापारिक संस्थानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी की घटना हो रही हैं। खोल व कोसली में एक सप्ताह में पंद्रह से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। डहीना में तो पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित दुकानों के ताले तोड़कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

शराब के इसी ठेके पर हुई लूटपाट।

शराब के इसी ठेके पर हुई लूटपाट।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed