फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Long waiting in trains due to Diwali and Chhath

Rewari News: दिवाली और छठ के चलते ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Sun, 14 Sep 2025 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Long waiting in trains due to Diwali and Chhath
फोटो : 2रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर लगी भीड़। संवाद
रेवाड़ी। अक्तूबर में अगर आप लंबी दूरी की ट्रेन में टिकट कंफर्म चाहते हैं तो आपके लिए निराशाजनक खबर है। अभी से ही कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है। अक्तूबर में दिवाली और छठ का त्योहार मनाया जाएगा। इन त्योहारों पर लोग घर जाते हैं। बावल और धारूहेड़ा में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक काम करते हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, बंगाल, झारखंड व बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर जाने वाली ट्रेनों में सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं और इनमें 100 से भी अधिक तक की लंबी वेटिंग चल रही है। अधिकांश ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी तक में कोई कन्फर्म सीट उपलब्ध ही नहीं है।
विज्ञापन

रेलवे की तरफ से अभी कोई स्पेशल ट्रेनों का भी ऐलान नहीं किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों में एसी श्रेणी की कुछ सीटें गिने-चुने दिनों में उपलब्ध भी है तो इनका किराया आम आदमी की जेब से बाहर का है। ऐसे में ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते अपने घर के लिए यात्रा करने में हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में दिवाली तक वेटिंग

शनिवार को संचालित न्यू जलपाईगुड़ी वीकली एक्सप्रेस में 59 तक की वेटिंग, वीरवार को संचालित हावड़ा वीकली एसएफ एक्सप्रेस में 40 तक की वेटिंग, सोमवार, मंगलवार व गुरुवार को संचालित किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस में 75 तक की वेटिंग, शुक्रवार व शनिवार को संचालित मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में कई दिनों में कोई बुकिंग की सुविधा ही उपलब्ध नहीं है और लंबी वेटिंग चल रही है।
रेवाड़ी से गया जंक्शन के लिए रविवार व गुरुवार को संचालित हावड़ा वीकली एक्सप्रेस में 72 तक की वेटिंग व वीरवार को संचालित हावड़ा वीकली एसएफ एक्सप्रेस में दिवाली व छठ तक कई दिन बुकिंग की सुविधा ही उपलब्ध नहीं है और 72 तक की वेटिंग चल रही है।

हावड़ा एक्सप्रेस में दिवाली तक 75 तक की वेटिंग

रेवाड़ी से प्रयागराज जंक्शन के लिए रविवार व वीरवार को संचालित हावड़ा एसएफ एक्सप्रेस में दिवाली तक 75 तक की वेटिंग चल रही है। रेवाड़ी से अयोध्या कैंट के लिए बुधवार को संचालित कामाख्या एक्सप्रेस में कई दिनों तक कोई बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है और लंबी वेटिंग चल रही है। सोमवार, मंगलवार व वीरवार को संचालित किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में दिवाली तक 80 तक की वेटिंग चल रही है। रेवाड़ी से कानपुर सेंट्रल के लिए रविवार व वीरवार को संचालित ट्रेन हावड़ा एसएफ एक्सप्रेस में कई दिनों तक स्लीपर से एसी तक में बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है और दिवाली तक 60 तक की वेटिंग चल रही है।

कामाख्या एक्सप्रेस में भी चल रही है वेटिंग

रेवाड़ी से पटना जंक्शन के लिए बुधवार को संचालित कामाख्या एक्सप्रेस में दिवाली तक कई दिनों तक बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है और स्लीपर से लेकर एसी तक में लंबी वेटिंग चल रही है।

रेवाड़ी से कटिहार जंक्शन के लिए बुधवार को संचालित कामाख्या एक्सप्रेस में दिवाली व छठ तक कई दिनों में स्लीपर से लेकर एसी तक में कोई बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है और लंबी वेटिंग चल रही है। शनिवार को संचालित न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में 100 से अधिक तक की वेटिंग और सोमवार, मंगलवार व गुरुवार को संचालित किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस में दिवाली व छठ तक 75 तक की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed