फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Long pending files may get approval today in the CM's meeting.

Rewari News: सीएम की बैठक में लंबे समय से पेंडिंग फाइलों को आज मिल सकती है मंजूरी

Sun, 07 Dec 2025 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Long pending files may get approval today in the CM's meeting.
नगर परिषद रेवाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक 8 दिसंबर को होगी। बैठक से रेवाड़ी जिले को भी काफी उम्मीदें हैं। लंबे समय से घर-घर कचरा उठान और निस्तारण के साथ ही नए अड्डे के टेंडर अधर में हैं।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया तो विभाग कर चुके हैं लेकिन सरकार की रेट अप्रूवल के बिना इनका काम शुरू नहीं हो पा रहा। इसमें नगर परिषद रेवाड़ी के गारबेज संबंधी 2 फाइलें तो सीएम की टेबल पर होंगी। उम्मीद है कि गारबेज की रेट अप्रूवल मिल जाएगी। इसके दोनों टेंडर करीब 40 करोड़ के हैं।
विज्ञापन

इस टेंडर में रेवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र के लिए कचरा इकट्ठा करने, कचरे को अलग-अलग करने और इसे प्रोसेसिंग साइट तक पहुंचाने का काम शामिल है। इस कार्य की अनुमानित लागत 29 करोड़ 28 लाख 65 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी घर-घर कचरा उठान की अवधि समाप्त हो गई थी लेकिन नए टेंडर की रेट अप्रूवल नहीं होने से अभी पुराने ठेकेदार से ही काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed