फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Locust party came for the fourth time in the district

जिले में चौथी बार टिड्डी दल के हमले ने किसानों की बढ़ाई परेशानी

Tue, 28 Jul 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Locust party came for the fourth time in the district
जिले में डेढ़ माह के दौरान चौथी बार टिड्डी दल का हमला होने से किसानों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को नाहड़ खंड के गांव भाला, नयागांव, गढ़ी से जिला की सीमा में प्रवेश किया। पड़ोसी जिले की सीमाओं से सटे गांवों के किसानों से सूचना पाकर जिला के किसान भी थाली एवं ड्रम लेकर अपने खेतों में पहुंच गए। गनीमत यह रही है कि हवा पश्चिमी की और से तेज रुख होने व किसानों की जागरूकता से टिड्डी दल नीचे भी नहीं उतर पाया। 6 किलोमीटर लंबे एवं 3 किलोमीटर चौड़ाई वाला यह दल करीब एक घंटें में पड़ोसी जिला झज्जर के खेड़ा थरू व बहु के रास्ते प्रवेश कर गया।
विज्ञापन

जिले में चार बार हो चुका है हमला
जिले में पहली बार 26 जून को पहली बार पड़ोसी जिला के गांव करीरा, कोटिया, बोहका, भड़फ आदि के रास्ते जिला की सीमा में प्रवेश किया था। जिला में पहली बार 10 किलोमीटर लंबे व 6 किलोमीटर चौड़ाई वाले इस दल ने रात को परखोतमपुुर, भोतवास व जाटुसाना गांवों में रात्रि ठहराव किया था। 27 जून को स्वयं कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पहुंचकर जायजा लिया था। इसके उपरांत दूसरी बार 12 जुलाई को टिड्डी दल ने हमला किया था जो कोसली व भाकली में रात्रि ठहराव किया था। इस दौरान उपायुक्त सहित प्रशासनिक एवं कृषि अधिकारी रातभर स्प्रै किया था। जिले में तीसरी बार 13 जुलाई को बावल खंड के गांव खिजुरी भादोज, नंगली परसापुर, पावटी आदि गांवों में राजस्थान की सीमा से प्रवेश किया था। वहीं अब चौथी बार जिले में मंगलवार सुबह नाहड़ खंड के गांव भाला, नयागांव, गढ़ी आदि गांवों की सीमाओं से जिला में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

किसानों की सूचना के बाद पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
नाहड़ खंड के गांवों में जैसे ही टिड्डी दल ने प्रवेश किया तो किसानों द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर जिलेभर के कृषि अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन किसानों की जागरूकता के चलते यह दल खेतों में खड़ी फसलों पर नहीं बैठ सका। इस दौरान किसानों ने थाली, ड्रम बजाने के साथ-साथ बाइकों से दल को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed