फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Location earmarked for asset identification survey work

संपत्ति पहचान सर्वेक्षण कार्य के लिए स्थान निर्धारित

Sun, 12 Jun 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Location earmarked for asset identification survey work
रेवाड़ी। संपत्ति दस्तावेज की पहचान के लिए सर्वेक्षण कार्य 11 जून से शुरू हो गया है। संपत्ति दस्तावेज पहचान सर्वेक्षण कार्य के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। नगर परिषद के अधीन 31 वार्डों में यह काम हो रहा है।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से अधिकृत सर्वेक्षण कंपनी ने नगर परिषद के अधिकारियों और नगर पार्षदों के साथ विचार विमर्श करने के बाद इस काम को शुरू कर दिया है। सर्वेक्षण के लिए कार्यक्रम और स्थान निर्धारित किए गए हैं। नगर के वार्ड एक स्थित ठठेरा बगीची, वार्ड 3 में सरकूलर रोड स्थित रविदास मंदिर एवं होस्टल परिसर, वार्ड 4 में सामुदायिक भवन में, वार्ड 5 में तुर्कियावास रोड़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, वार्ड 6 के कालाका रोड स्थित विकास नगर नियर आरडीएस गर्ल्स कालेज के पास, वार्ड 7 में गौरीशंकर सामुदायिक धर्मशाला और नई पंजाबी धर्मशाला में सर्वेक्षण होगा। वार्ड 08 की खटीक धर्मशाला, शनि मंदिर और महेश्वरी धर्मशाला, वार्ड 9 में ठठेरा चौक और सत्संग भवन, वार्ड 10 में पंजाबी सभा धर्मशाला, वार्ड 11 में मोहल्ला तेजपुरा मकान नंबर 1598/11, वार्ड 12 में पोसवाल चौक, विजय नगर, वार्ड 13 में सैनी चौपाल, नई बस्ती में, वार्ड 14 में रानी की ड्योढ़ी, कटला बाजार में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

वार्ड 15 में पुलिस चौकी के पीछे शिव मंदिर में, वार्ड 16 में मौहल्ला छीपटवाड़ा, लक्ष्मी ऑयल मिल के पास स्थानीय पार्षद के घर के पास, वार्ड 17 में मियांवाली पंचायत घर में, वार्ड 18 के सामुदायिक भवन में, वार्ड 19 के बाल भवन, सामुदायिक केंद्र कृष्णा नगर, वार्ड 20 में पार्षद कार्यालय कृष्णा नगर, वार्ड 21 में नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर परिसर में, वार्ड 22 में परशुराम कालोनी में श्याम प्रापर्टी, दीपक सैनी के आफिस पर, वार्ड 23 में नई अनाज मंडी के शिव मंदिर में, वार्ड 24 में प्रजापति धर्मशाला नजदीक बुद्घो माता चौक कुतुबपुर, वार्ड 25 में विकास नगर में धर्मशाला, गली नंबर 7 में, वार्ड 26 में मोनिका पार्षद के कार्यालय पर, वार्ड 28 में शमशेर दहिया फार्म हाउस गली नंबर 1, रामसिंहपुरा, वार्ड 29 में राव बहादुर सिंह स्कूल में, वार्ड 30 के सामुदायिक केंद्र में जबकि वार्ड 31 में पार्षद सतेंद्र यादव के घर पर संपत्ति पहचान सर्वेक्षण कार्य निर्धारित तिथि को किया जाएगा। 11 जून से शुरू यह कार्य 10 जुलाई तक चलेगा। इन जगहों में लोगों की संख्या अधिक होने पर बदलाव भी किया जा सकता है। नगर परिषद के अधिकारियों ने इस संबंध में जनता को यही सलाह दी है कि वे निर्धारित तिथि को इन जगहों पर अपना संपत्ति पहचान संबंधी कार्य पूर्ण कराएं। बता दें, जिला नगर आयुक्त भारत भूषण संपत्ति पहचान दस्तावेज सर्वेक्षण को लेकर जिले की धारूहेड़ा और रेवाड़ी निकाय संस्थाओं के पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ अहम बैठक में बातचीत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तिथियों को होगा सर्वेक्षण
वार्ड 1 से 5 तक 11 से 15 जून तक, वार्ड 6 से 12 तक 16 से 20 जून तक, वार्ड 13 से 18 तक 21 से 25 जून तक, वार्ड 19 से 24 में 26 से 30 जून तक सर्वेक्षण होगा। इसी प्रकार वार्ड 25 से 30 में पहली जुलाई से 5 जुलाई तक संपत्ति पहचान सर्वेक्षण का कार्य सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
-
बॉक्स
नगर परिषद में अंत्योदय मेला 27 को
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले के तीसरे चरण में नगर परिषद रेवाड़ी में 27 जून को अंत्योदय मेला लगाया जाएगा। इसमें शहरवासियों को सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से लागू की जा रही योजनाओं की जानकारी नि:शुल्क दी जाएगी। एडीसी सुरेंद्र सिंह के मुताबिक खंड स्तर पर ये मेले आयोजित कराए जा रहे हैं।

-
- नगरवासी संपत्ति पहचान कार्य को जल्द पूरा करा लें। इस काम के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी हो चुका है और निर्धारित स्थान पर पहुंच कर यह कार्य करा सकते हैं। - पूनम यादव, चेयरपर्सन नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed