{"_id":"61520ae48ebc3e0a29667dd4","slug":"local-broadcasting-services-of-doordarshan-relay-center-will-be-closed-rewari-news-rtk625320875","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरदर्शन रिले केंद्र की बंद होंगी स्थानीय प्रसारण सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरदर्शन रिले केंद्र की बंद होंगी स्थानीय प्रसारण सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरदर्शन रिले केंद्र रेवाड़ी की स्थानीय प्रसारण सेवाएं जल्द बंद होगी। इसके कारण जिले में 27 साल पुरानी दूरदर्शन प्रसारण सेवाएं बंद होने से लोगों को स्थानीय समाचार और अन्य कार्यक्रम देखने के लिए नहीं मिलेंगे। जिले में दूरदर्शन रिले केंद्र का प्रसारण 31 अक्टूबर रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएगा।
वर्तमान में रिले केंद्र का शहर और आसपास 15 से 20 किलोमीटर दूर तक प्रसारण हो रहा है। दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र हिसार के अधीन यह रिले केंद्र संचालित है। इसमें समय-समय पर स्थानीय साहित्यकारों, कृषि, स्वास्थ्य, पशुधन विशेषज्ञों के साथ जनहित से संबंधित साक्षात्कार और अन्य कार्यक्रम प्रसारित होते रहे हैं। रंगमंच और साहित्यिक जगत से जुड़े स्थानीय लोगों के मंच साझा करने का एक माध्यम था। वर्तमान में यहां चार स्टाफ कार्यरत हैं। इनमें वरिष्ठ इंजीनियरिंग सहायक, वरिष्ठ तकनीशियन, तकनीशियन और सहायक पद पर कार्यरत स्टाफ सदस्य इसके बाद अन्यत्र केंद्रों पर स्थानांतरित हो जाएंगे।
23 जुलाई 1994 को किया गया था उद्घाटन
कृष्णानगर स्थित लघु शक्ति दूरदर्शन रिले केंद्र का उद्घाटन 23 जुलाई 1994 को तत्कालीन केंद्रीय राज्यमंत्री कर्नल राव रामसिंह ने किया था। इसके बाद से रेवाड़ी के प्रमुख समाचार, कृषि से संबंधित परिचर्चा और स्थानीय साहित्यकार और लोकगीत आदि का प्रसारण होता रहा है। हिसार के दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र के अधीन चल रहे जिले के इस रिले केंद्र के साथ देश भर के करीब 151 रिले प्रसारण बंद होंगे।
विज्ञापन
प्रसार भारती महानिदेशालय नई दिल्ली कार्यालय की ओर से जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। इसके बाद स्थानीय सेवा के तहत प्रसारित किए जा रहे कार्यक्रम प्रसारित नहीं होंगे। विस्तृत जानकारी के लिए दूरदर्शन की वेबसाइट पर प्राप्त किया जा सकता है। दर्शकों को दूरदर्शन के कार्यक्रम फ्री डिश पर उपलब्ध रहेगा।
सोहनलाल, वरिष्ठ इंजीनियरिंग सहायक, दूरदर्शन रिले केंद्र रेवाड़ी।