{"_id":"6ace7865397991308905aa16","slug":"light-rain-and-hailstorms-likely-in-the-district-from-the-14th-to-the-16th-rewari-news-c-198-1-fth1001-247088-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले में 14 से 16 तक हल्की बारिश और ओलावृष्टि के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले में 14 से 16 तक हल्की बारिश और ओलावृष्टि के आसार
Tue, 13 Oct 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, मौसम विभाग ने 14 से 16 अक्तूबर तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी हरियाणा में ओलावृष्टि के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल चुका है, जबकि 14 अक्तूबर को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
इनके प्रभाव से 14 से 16 अक्तूबर के दौरान बादलों की आवाजाही के साथ तेज गति से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनों पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गए हैं, इसलिए व्यापक बारिश की संभावना कम है। बार-बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवाओं की दिशा में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। वहीं, हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है।