{"_id":"5f6b862c8ebc3edf213d98cb","slug":"land-agriculture-farmer-bill-rewari-news-rtk5750037102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून के खिलाफ 6 किसान संगठन करेंग मंडी में धरना-प्रदर्शन, बैठक कर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून के खिलाफ 6 किसान संगठन करेंग मंडी में धरना-प्रदर्शन, बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानून के खिलाफ जहां किसान संगठन व विपक्षी दल मुखर होते जा रहे हैं, वहीं जिला में केंद्रीय मंत्री से लेकर, कैबिनेट मंत्री व विधायक ने कानून को किसान हित में बताते हुए खूबियां गिनाना शुरू कर दिया है। बुधवार को एक ओर आधा दर्जन से अधिक किसान संगठनों ने किसान भवन में बैठक कर 25 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति तैयार करते हुए एक कमेटी का गठन किया, वहीं सभी ट्रेड यूनियनों से भी आंदोलन में आगे आकर भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन(चढूनी), जय किसान आंदोलन, किसान खेत-मजदूर संगठन, भारतीय किसान संघ व अन्य किसान संगठनों ने बैठक कर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति बनाकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। विरोध प्रदर्शन के लिए बनाई गई कमेटी में अभय सिंह फिदेड़ी, भजनलाल मोती की ढाणी, अशोक मूसेपुर, राजबाला यादव व एडवोकेट राजेंद्र सिंह यादव को शामिल किया गया। वहीं बैठक में धर्मपाल नंबरदार, रामसिंह महलावत, प्रधान समय सिंह, सत्यवान कामरेड, हुकम सिंह, पृथ्वी सिंह, कुलदीप बूढ़पुर, पूर्व सरपंच चुन्नीलाल व अन्य किसान नेता मौजूद रहे। धरना शहर की नई अनाज मंडी फड नंबर-2 के पास दिया जाएगा।
गुमराह करने के चलते चल रहा आंदोलन : राव इंद्रजीत
शहीदी दिवस पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कृषि कानून को लेकर कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं, जिसके चलते हरियाणा में आंदोलन चल रहा है। लेकिन जो भी अध्यादेश जारी किया है उससे किसानों को लाभ होगा। हम अपने स्तर पर किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि किसी भी तौर पर एमएसपी को खत्म नहीं किया जाएगा। जो लोग गलत फहमी का शिकार हो रहे हैं उन्हें भी जल्द ही समझा दिया जाएगा।
विपक्षी पार्टियां कर रहीं हैं किसानों को गुमराह : डॉ. बनवारी लाल
हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने कहा है हरियाणा सरकार किसानों के हितों पर आंच नहीं आने देगी। विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन प्रदेश का किसान जागरूक और समझदार है। वह विपक्ष के बहकावे में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि तीनों अध्यादेश पूरी तरह किसान हित में हैं और यह दुख की बात है कि विपक्षी दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए भोले-भाले किसानों को बरगला और भटका रहे हैं।
विज्ञापन
किसान हित में है कृषि कानून, बहकावे में न आएं किसान: लक्ष्मण यादव
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की ओर से लाया गया कृषि कानून पूरी तरह से किसान हित में है। किसानों को लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2021-22 के लिए रबी की गेहूं व सरसों सहित छह फसलों के एमएसपी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करना किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। केंद्र व प्रदेश सरकार किसान हित में काम कर रही है।
किसानों के साथ धोखा कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार: कैप्टन अजय यादव
शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि केंद्र में काला कानून बनाने के बाद भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा सामने आ चुका है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपये से 1975 की घोषणा भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा बढ़ोतरी मात्र 2.6 प्रतिशत जो कि 2011 के बाद सबसे कम है। ऐसे में किसान तो मारा जाएगा, जबकि कृषि उपकरणों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।