फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ladhuvas was shaken by the death of five lads

पांच लाडलों की मौत से सिहर उठा लाधुवास

Thu, 29 Sep 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ladhuvas was shaken by the death of five lads
कपिल का फाइल फोटो। - फोटो : Rewari
बावल। नेशनल हाईवे-48 पर सालावास कट के पास हादसे में पांच लाडलों की मौत से लाधुवास गांव सिहर उठा। गांव में मातम छाया हुआ है। हर किसी की आंखें नम थीं और परिवारों में कोहराम मचा रहा। बुधवार की शाम को शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पांचों युवकों में से महेश के पिता पूर्व सैनिक हैं। बाकि सचिन, संदीप, नितेश व कपिल के परिवारों की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। नितेश व कपील अपने परिवार में इकलौते पुत्र थे। पांचों युवक घर पर ही रहते थे। बुधवार को वे महेश के किसी दोस्त के यहां से कार्यक्रम में शामिल होकर वापस आ रहे थे। कार में सवार लाधुवास निवासी सचिन, महेश, संदीप उर्फ सोनू, नितेश व युदवीर के शवों को बुधवार की शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद गांव में ले जाया गया, जहां पर उनका गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

महेश को शादी में मिली थी कार
लाधुवास गांव निवासी महेश की करीब दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसे शादी में यह कार मिली थी। हादसा इतना गंभीर था कि टक्कर के बाद कार नाले के ऊपर से सर्विस रोड पर आ गिरी। हालांकि जहां पर हादसा हुआ है वहां पर रोड भी पूरी तरह से ठीक है जबकि बाकि रोड में जगह-जगह गड्ढे भी हैं।

सचिन का फाइल फोटो।

सचिन का फाइल फोटो।- फोटो : Rewari

महेश का फाइल फोटो।

महेश का फाइल फोटो।- फोटो : Rewari

संदीप उर्फ सोनू का फाइल फोटो।

संदीप उर्फ सोनू का फाइल फोटो।- फोटो : Rewari

नितेश का फाइल फोटो।

नितेश का फाइल फोटो।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed