फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kosli station will be seen in a new form by August

Rewari News: अगस्त तक नए रूप में नजर आएगा कोसली स्टेशन

Mon, 06 May 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Kosli station will be seen in a new form by August
रेवाड़ी। अमृत भारत योजना के तहत कोसली रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प। संवाद
कोसली। मौजूदा समय में अमृत भारत योजना के तहत कोसली रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य प्रगति पर है। करीब 70 फीसदी का हो चुका है। कायाकल्प पर करीब 13.80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक अगस्त तक कोसली रेलवे स्टेशन का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। अमृत भारत योजना के तहत कोसली रेलवे स्टेशन को लाने का मुख्य मकसद यह भी था कि यहां से बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। कोसली से कई प्रमुख ट्रेनों का आना-जाना भी है। ऐसे में स्टेशन बनने के बाद कई ट्रेनों का ठहराव भी यहां पर हो सकेगा। इससे यात्राओं को काफी राहत मिलेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी में कोसली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर शिलान्यास किया था।
विज्ञापन


कोसली रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज, प्लेटफार्म, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, पेयजल, टायलेट, प्रतीक्षाहाल के अतिरिक्त स्टेशन तक पहुंच मार्ग की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसली रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत चुना गया था। कायाकल्प का कार्य करीब 70 प्रतिशत हो चुका है। शेष कार्य अगस्त तक पूरा हो जाएगा। इसके पूर्ण होने से सैनिक बाहुल्य क्षेत्र को लाभ मिलेगा। गाड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ देश के अन्य शहरों से रेल कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। -महेश चंद्र, वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर मंडल रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed