{"_id":"6a1ec1f9eb39275de00f132b","slug":"keep-a-close-eye-on-childrens-activities-sp-rewari-news-c-198-1-rew1001-239491-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें : एसपी
Tue, 02 Jun 2026 05:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गर्मी के मौसम में नहरों और अन्य जलस्रोतों में नहाने के दौरान हो रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन, विशेषकर अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और उन्हें ऐसे खतरनाक स्थानों पर जाने से रोकें।
कहा कि पिछले कुछ दिनों में नहरों और तालाबों में नहाने के कारण कई हादसे सामने आए हैं जिनमें युवाओं की जान भी गई है। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण बच्चे और युवक अक्सर समूह बनाकर नहरों में नहाने चले जाते हैं लेकिन तेज बहाव, गहराई और तैराकी का अनुभव न होने के कारण हादसों की संभावना बढ़ जाती है।
इसलिए समय रहते सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है। अभिभावकों से गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि बच्चे सुरक्षित स्थानों पर ही समय बिताएं।