फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jewelery worth 15 lakhs recovered, three more arrested

15 लाख के जेवरात बरामद, तीन और गिरफ्तार

Sun, 26 Sep 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth 15 lakhs recovered, three more arrested
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : Rewari
कोनसीवास रोड निवासी एक अधिवक्ता के घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से अधिवक्ता के घर से चोरी किए गए करीब 15 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। जेवरात खरीदने वाले सुनार सहित दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के शिवराम नगरमोर निवासी जलालुद्दीन उर्फ जनाब, जिला हुगली के गांव मस्ताफुर निवासी शेख सदिक, जिला मेदनीपुर के तेरोपिखिया निवासी शेख कासिम, गांव भगवानपुरा निवासी सेख शरीफ, 24 परगना के गांव फतीकपुर निवासी फज्जल बोक्स है। आरोपी शेख सदिक शहर की पुरानी अनाज मंडी सराय में सुनार का काम करता है। जबकि अन्य कोनसीवास रोड स्थित झुग्गियों में रहकर कूड़ा उठाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस उप अधीक्षक अमित भाटिया ने बताया कि 21 सितंबर को कोनसीवास रोड निवासी अधिवक्ता प्रताप सैनी के घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी जलालुद्दीन उर्फ जनाब व सुनार का काम करने वाले शेख सदीक को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान चोरी की वारदात में शामिल तीन और आरोपियों के बारे में पता लगा। पुलिस ने शनिवार की शाम अन्य आरोपी शेख कासिम, फज्जल बोक्स व शेख शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों से चोरी किए गए करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए। पुलिस ने सभी आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने एक आरोपित शेख कासिम को अदालत से एक दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed