फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ITI admission deadline extended; applications now accepted until the 15th.

Rewari News: आईटीआई में दाखिले की तिथि बढ़ी, अब 15 तक कर सकते हैं आवेदन

Mon, 12 Oct 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
ITI admission deadline extended; applications now accepted until the 15th.
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। प्रशिक्षण महानिदेशालय ने क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम (सीटीएस) के तहत दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी है। यह निर्णय सरकारी और निजी आईटीआई में दाखिले के लिए लागू होगा।
विज्ञापन

दाखिले की तिथि बढ़ने से पहले के चरणों में प्रवेश नहीं ले पाने वाले विद्यार्थियों को खाली सीटों पर दाखिला लेने का अवसर मिल सकेगा। प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दाखिले की अंतिम तिथि पहले भी कई बार बढ़ाई जा चुकी है। इसके बाद भी कुछ सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

रिक्त सीटों को भरने के लिए अब प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। विस्तारित अवधि के दौरान नए दाखिले के साथ वॉक-इन और मॉप-अप राउंड के माध्यम से भी प्रवेश दिया जा सकेगा। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश पहले की काउंसिलिंग या दाखिला प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके थे। आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया जून माह में शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत विद्यार्थियों को तीन दौर की काउंसिलिंग के अलावा संस्थान स्तर पर ओपन दाखिले का अवसर भी दिया गया था। इसके बावजूद सभी सीटें नहीं भर सकीं। खाली सीटों को भरने के लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने दोबारा प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत 29 सितंबर तक दाखिले किए गए थे। अब एक बार फिर अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिला है।

दोबारा मौका मिलने पर भी नहीं बढ़े दाखिले
जिले के विभिन्न राजकीय आईटीआई में अभी भी सैकड़ों सीटें रिक्त हैं। राजकीय आईटीआई कुंड-मनेठी में 484 सीटों में से 178 सीटें खाली हैं। इसी तरह राजकीय आईटीआई कोसली में 460 में से 175, महिला आईटीआई रेवाड़ी में 264 में से 127 और आईटीआई बेरली में 272 में से 128 सीटें रिक्त हैं। वहीं, राजकीय आईटीआई सहारनवास में 240 में से 93, खरखड़ा में 200 में से 83 और टांकड़ी में 172 में से 67 सीटें खाली हैं। राजकीय आईटीआई रेवाड़ी में कुल 524 सीटों में से 78 सीटों पर अभी दाखिला नहीं हुआ है।


वर्जन :
आईटीआई में विद्यार्थियों को दाखिले के लिए पर्याप्त अवसर दिए गए हैं। तीन चरणों की काउंसिलिंग और संस्थान स्तर पर ओपन दाखिले के बाद भी जो सीटें रिक्त रह गई हैं, उन्हें भरने के लिए दोबारा प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। विद्यार्थियों को उपलब्ध ट्रेड और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी लेकर समय पर दाखिला लेना चाहिए।-सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजकीय महिला आईटीआई रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed